

जशपुर।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा वृंदावन इम्पेरियल, जशपुर में जिला स्तरीय प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिक्षाविदों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, व्यापार जगत से जुड़े प्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। वक्ताओं ने विकसित भारत के निर्माण में प्रबुद्ध समाज की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए ऐतिहासिक परिवर्तन, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में प्रबुद्ध वर्ग की भागीदारी सदैव निर्णायक रही है। समाज के जागरूक और विचारवान नागरिक सकारात्मक जनमत निर्माण के साथ विकास की धारा को गति देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब समाज का प्रत्येक वर्ग अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करेगा।
जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की राजनीति को नई दिशा मिली है। केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
छत्तीसगढ़ कर्मकार मंडल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने श्रमिकों, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध समाज सरकार की योजनाओं और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री कृष्ण कुमार राय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक का सहयोग और सहभागिता आवश्यक है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भरत सिंह ने सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक व्यापक जनआंदोलन है। उन्होंने प्रबुद्ध समाज से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और विकास के संकल्प को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला भाजपा महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया।
उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि सम्मेलन में रौतिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश साय, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, नपा अध्यक्ष अरविंद भगत, संतोष सिंह, संतोष सहाय, रूपेश सोनी, शरद चौरसिया, देवधन नायक, शारदा प्रधान, मुकेश सोनी, सज्जू खान, सतीष गोस्वामी सहित भाजपा के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि तथा जिले भर से बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

