Saturday, June 20, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला कार्यशाला सम्पन्न, बूथ स्तर तक संगठन...

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला कार्यशाला सम्पन्न, बूथ स्तर तक संगठन सशक्त करने और मोदी सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

जशपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला कार्यशाला शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय, जशपुर में आयोजित हुई। कार्यशाला में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बूथ स्तर तक मोर्चा को मजबूत बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक बूथ एवं प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित होती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को सशक्त बनाने का संकल्प लेकर कार्य करे तथा केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं और पिछले 12 वर्षों में हुए ऐतिहासिक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों को पूरी प्रतिबद्धता और अनुशासन के साथ सफल बनाने का भी आह्वान किया।

वन औषधि बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि भाजपा का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने, संगठन के विस्तार पर विशेष ध्यान देने तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों और गरीब, किसान, महिला एवं युवा हितैषी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का आग्रह किया।

मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्यामलाल भगत ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि जिले के सभी मंडलों और बूथों तक अनुसूचित जनजाति मोर्चा को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यशाला में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सक्रिय सदस्यता, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर मरावी, प्रदेश कार्यालय मंत्री पूरन टेकाम, हीरा सिंह टेकाम, नपा अध्यक्ष अरविंद भगत, मोर्चा जिला महामंत्री द्वय लक्खू राम, पारस साय, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विनोद निकुंज, विकास प्रधान, अमरजीत बाज़, जिला मंत्री नंदनी पैकरा सहित मोर्चा के जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes