Tuesday, September 22, 2026
No menu items!
HomeBlogधूमधाम से मनाया गया श्री सर्वेष्वरी समूह स्थापना दिवस समारोह

धूमधाम से मनाया गया श्री सर्वेष्वरी समूह स्थापना दिवस समारोह

जशपुर
श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वाँ स्थापना दिवस समारोह पूरे धूमधाम से सोल्लासपूर्वक 21 सितम्बर 2026 को मनाया गया। इस शुभ अवसर पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अघोपीठ,गम्हरिया आश्रम से प्रभातफेरी प्रांरभ हुई। इस अवसर पर वाहन में परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु का चित्र स्थापित कर वाहन को फूल मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। प्रातः 5ः30 बजे सर्वेश्वरी महिला संगठन के द्वारा सामूहिक आरती उपरांत प्रभातफेरी प्रारंभ किया गया।
प्रभात फेरी हेतु दो पिकअप वाहन में भजन-आरती एवं जयकारे की भी व्यवस्था थी। अनेको चारपहिया वाहनों के साथ प्रभात फेरी गम्हरिया आश्रम से पैलेस रोड पंहुची जहां जशपुर राज परिवार के द्वारा आरती पूजन किया गया। बांकी टोली होते हुए प्रभात फेरी जशपुर के मध्य में स्थित सतीचौरा (सतीउद्यान) पंहुची। इस स्थान पर पर परमपूज्य अघोरेश्वर द्वारा त्रिशुल स्थापित किया गया है। सती चौरा पर पूरे जशपुर वासियों के मंगल कामना हेतु सर्वप्रथम सतीचौरा एवं त्रिशुल के पूजन उपरांत ध्वज स्थापित किया गया। तत्पश्चात प्रभातफेरी भजन-कीर्तन करते हुए सोगड़ा आश्रम पहुंची।
सोगड़ा आश्रम में आदरणीय धनंजय बाबा द्वारा सर्वेश्वरी ध्वज फहराया गया तथा उनके द्वारा पूजन-आरती पश्चात सदग्रंथ सफलयोनि का पाठ किया गया। सूक्ष्म प्रसाद उपरांत प्रभात फेरी की एक टोली अघोर टेकरी पहुची जहां पर ध्वज स्थापित करने के बाद प्रभातफेरी अंत में अघोरपीठ गम्हरिया आश्रम पहुची। गम्हरिया आश्रम में ध्वज पूजन उपरांत श्री कृष्ण कुमार जी द्वारा ध्वज फहराया गया। यहां पर श्री बृजनाथ सिंह जी द्वारा सफलयोनि सदग्रंथ का पाठ किया गया। प्रभातफेरी का नगर में अनेकों स्थानों पर स्थनीय जनता द्वारा श्रद्धाभाव से पूजन आरती किया गया। सफलयोनि ग्रंथ के पाठ उपरांत लघु गोष्ठिी का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम श्री संतोष कुमार मिश्र जी के द्वारा मंगलाचरण के रूप में गुरू पादुका पंचकम का सस्वर पाठ किया गया। तत्पश्चात प्रथम वक्ता के रूप में श्री चंद्रशेखर ंिसंह प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,शैला ने अपने संबोधन में श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना के उद्देश्यों के बारे में संक्षेप में बताया और वर्तमान काल में अपनी जीवन शैली कैसी रखनी चाहिए इस पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात जशपुर की छात्रा सुश्री अनुष्का उपाध्याय ने भी समूह के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। तृतीय वक्ता के रूप में श्री सर्वेश्वरी महिला संगठन, जशपुर की सक्रिय सदस्या श्रीमती अर्पिता दूबे ने सिर्फ कथनी नहीं वरन अपनी करनी पर भी ध्यान देने की जरूरत है इसके बारे में बताया। इसके उपरांत प्रवीण कुमार सिन्हा संकुल समन्वयक,शिक्षा विभाग जशपुर ने बड़े ही प्रभावशाली ढंग से प्रकृति की सेवा,समाज की सेवा,राष्ट्र की सेवा हम छोटी-छोटी चीजांे को अपनी आदत में आचरण में समायोजित कर कैसे कर सकते है इसके बारे में विस्तार से बताया। ततपश्चात सोगड़ा आश्रम से पधारे हुए विनीत सिंह द्वारा गुरू पर सुमधुर भजन प्रस्तुत किया गया। अतं में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समस्त जशपुर वासियों का संस्था की तरफ से हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस लघु गोष्ठ का संचालन विद्यासागर उपाध्याय द्वारा किया गया। दोपहर में जिला चिकित्सालय मे ंपौष्टिक आहार एवं मंदिर मस्जिद व गिरिजाघरों में झाडू बांटे गए।
सांयकाल आरती पश्चात संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन-संध्या आयोजित किया गया जो देर रात तक चलता रहा। इसमें मुख्य रूप से गायक अक्षय सिंह शिवम,सौम्या सुरभि, शील आदित्य ने संतोष कुमार मिश्र, जी के साथ सुमधुर भजन प्रस्तुत किया। ढोलक पर संतोष सोनी, चद्र्रशेखर सिंह, केसीओ में श्री सिंह जी एवं सत्येन्द्र सिहं मामाजी ने संगत दिया

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes