Saturday, September 26, 2026
No menu items!
HomeBlogसंकल्प कुनकुरी के बच्चों ने प्राप्त की स्वर्णिम सफलता

संकल्प कुनकुरी के बच्चों ने प्राप्त की स्वर्णिम सफलता

    वर्ष 2020 में शुरू हुए संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी ने अपनी स्थापना के बाद से ही लगातार न केवल बोर्ड परीक्षाओं में राज्य प्रवीण्य सूची में स्थान बनाया है बल्कि यहाँ के विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश पाकर संस्थान का और अपने जिले का नाम रोशन किया है। अब तक कुल आठ विद्यार्थी  10 वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर बन चुके हैं जबकि एक छात्रा कक्षा 12 वीं की टॉपर बन चुकी है। कक्षा 12 वीं के 2024 में पास हुए प्रथम बैच के बच्चों में से असिस्ता एक्का का चयन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में एम बी बी एस के लिए और अनिशा एक्का का चयन एन आई टी रायपुर के मैकेनिकल इंजिनियरिंग ब्रांच में हुआ था।
   इस वर्ष संस्थान के विद्यार्थियों ने देश के प्रतिष्ठित मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में चयनित होकर गौरवपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। वर्ष 2025 बैच में संस्थान से कक्षा बारहवीं पास करने वाले देवेश पैंकरा का चयन जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर के लिए एम बी बी एस कोर्स में, आदित्य राज गुप्ता का चयन एन आई टी रायपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच में , रोशनदीप लकड़ा का चयन एन आई टी दुर्गापुर के कंप्यूटर साइंस ब्रांच में , अर्जुन सिन्हा का चयन एन आई टी रायपुर बायो टेक्नोलॉजी ब्रांच में , आयुष पॉल मिंज का चयन एन आई टी रायपुर के बायो मेडिकल साइंस ब्रांच में हुआ है। संस्थान के 2026 बैच के विद्यार्थियों  में से इशांत खलखो का चयन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी नागपुर के लिए , कांता पैंकरा का चयन गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज रायपुर के इलेक्ट्रिकल ब्रांच में और सेजल कुजूर का चयन गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के आई टी ब्रांच में हुआ है। इसके अलावा इस साल के बैच में पांच बच्चों ने नीट की परीक्षा में क्वालीफाई किया है किंतु बेहतर रैंक के लिए पुनः तैयारी कर रहे हैं।

संस्थान के बच्चों की इस शानदार उपलब्धि में कलेक्टर जशपुर रोहित व्यास , जिला पंचायत जशपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार , जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिन्हा, कुनकुरी एस डी एम नंदजी पांडे , विकासखंड शिक्षा अधिकारी ( कुनकुरी ) सुदर्शन पैंकरा , यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता और संकल्प कुनकुरी के प्राचार्य वाई आर कैवर्त और सभी शिक्षकों तथा कोचिंग शिक्षकों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सभी ने बच्चों की इस उल्लेखनीय सफलता पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes