
जशपुरनगर। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं आगामी गतिविधियों को लेकर आज मनोरा, जशपुर शहर एवं जशपुर ग्रामीण मण्डलों में मासिक मण्डल बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मनोरा मण्डल की मासिक बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नन्दे एवं मण्डल प्रभारी रूपेश सोनी ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान नरेश नन्दे ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का भी आग्रह किया।
इसी प्रकार जशपुर शहर मण्डल की मासिक बैठक में जनपद अध्यक्ष गंगा राम भगत एवं मुकेश सोनी की उपस्थिति में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
वहीं जशपुर ग्रामीण मण्डल की मासिक बैठक में मण्डल प्रभारी संतोष सिंह एवं नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में संगठनात्मक विषयों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
तीनों मण्डलों में आयोजित बैठकों में मुख्य रूप से पंकज जायसवाल, गोबिंद राम भगत, शरद चौरसिया, श्रीमती सुषमा सिंह, रामदास यादव, रंजीत भगत, वासुदेव भगत, श्रीमती आरती सिंह, श्रीमती सलमा भगत, नेहरू सिंह, सतीश गोस्वामी, सुधीर पाठक, द्वारिका मिश्रा, सुधीर भगत, शिवप्रकाश तिवारी, श्रीमती शशि बाई, श्रीमती अनिता पैंकरा, आदर्श ताम्रकार, सन्तोष ठाकुर सहित शक्ति केन्द्र एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
तीनों मण्डलों में आयोजित बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी की संगठनात्मक शक्ति का आधार बूथ स्तर का कार्यकर्ता है और सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

