Monday, September 7, 2026
No menu items!
HomeBlogनिःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 575 मरीजो की हुई चिकित्सा

निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 575 मरीजो की हुई चिकित्सा

जशपुर
बाबा भगवान राम ट्रस्ट एवं अघोर परिषद ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्यपाद गुरुपद संभव राम जी के निर्देशन में चलाए जा रहे जन कल्याणकारी कार्यक्रमों के अंतर्गत रविवार को जनसेवा अभेद आश्रम नारायणपुर में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 575 मरीजों को परीक्षण उपरांत ट्रस्ट द्वारा निशुल्क दवाईयां प्रदान की गयीं ।
यह शिविर अघोर परिषद ट्रस्ट एवं बाबा भगवान राम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को जनसेवा अभेद आश्रम,चिटकवाईन ,नारायणपुर आश्रम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर सम्पन्न हुआ।
शिविर का शुभआरंभ ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्यपाद गुरुपद संभवराम जी द्वारा परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान रामजी के तैल चित्र पर विधिवत पूजन आरती उपरांत नारियल फोड़कर किया गया। तत्पश्चात शिविर प्रांरभ हुआ जो शाम तक चलता रहा। शिविर में कुल 575 मरीजो को परीक्षण उपरांत ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क एलोपैथिक एवं होमियोपैथीक दवाइयां प्रदान की गयी। शिविर में मरीजो के बी.पी.एवं ब्ल्ड शुगर आदि जांच की भी व्यवस्था थी। शिविर में प्रमुख रूप से डॉ.एस.पी.सिंह,दंत रोग प्रयागराज,डॉ अविनाश, दंत रोग गुमला,डॉ.एस.एन.सिन्हा, जनरल फिजिशियन,रांची, डॉ. रंजन नारायण हृदय रोग विशेषज्ञ, रांची, डॉ रूद्रप्रताप , शिशु रोग, गुमला,डॉ आर.के.सिंह, सर्जन जशपुर,डॉ. अर्पण सिंह, डायोबिटोलाजिस्ट अम्बिकापुर,डॉ.वी.एन.सिंह नेत्र चिकित्सक, अम्बिकापुर,डॉ. धनञ्जय राव आस्टियोपैथ/इलेक्ट्रोहोमियोपैथ, डॉ शिवांगी राव,डॉ विभव राव,वाराणसी ,डॉ आशुतोष त्रिपाठी होमियोपैथ,वाड्रफनगर, डॉ.नेहा फिजियोथेरपी, दुर्ग ने अपनी सेवाएँ प्रदान की। शिविर में नारायणपुर,चिटकवाइन,चरिएमारा,पुटुकेला,सेन्द्रिमुन्डा,बेने,बछराव,बिलासपुर,शाहीडांड आदि अन्य ग्रामो से बड़ी संख्या में मरीज आए थे। दवा वितरण में संजय महापात्र,रतनदीप दास,मोहन गोप,गौरीषडंगी,अवधूत गुप्ता,जीतेन्द्र सिंह का सक्रिय सहयोग किया। नारायणपुर के आश्रम के लव प्रसाद चौहान,पप्पू, उदित चौहान,गगन यादव,गणेश यादव,संजय कुशवाहा,ओंकारनाथ यादव, अनिल कुमार बागे,शंकर यादव,रामेश्वर बन्दे,आनंद चौहान, संजीत नायक, कन्दर्पो यादव बगीचा के भगवान गुप्ता,शंकर गुप्ता, गम्हरिया आश्रम के संतोष कुमार मिश्र,चन्द्र शेखर सिंह,अखिलेश यादव संतोष सोनी एवं श्री सर्वेश्वरी समूह गुमला के अजय प्रसाद,कृष्ण कुमार गुप्ता,आश्रम कुमार,उदय गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes