Tuesday, September 8, 2026
No menu items!
HomeBlogशिक्षक हित में मुखर हुआ शिक्षक संघ, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर...

शिक्षक हित में मुखर हुआ शिक्षक संघ, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बीईओ को सौंपा ज्ञापन, टीईटी प्रविष्टि, वरिष्ठता निर्धारण, अर्जित अवकाश और सर्विस बुक सत्यापन सहित विभिन्न मांगें उठाईं

कांसाबेल, जशपुर। शिक्षकों की सेवा संबंधी समस्याओं और लंबित मांगों के निराकरण को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक संघ, विकासखंड कांसाबेल के पदाधिकारियों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोपाल राम को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन संघ के प्रांतीय अध्यक्ष धरमदास बंजारे एवं जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार के निर्देशन में सौंपा गया।
बी. ई. ओ. श्री गोपाल राम जी नें शिक्षिकों कि सभी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी समस्यायों का निदान करने का आश्वासन दिया।

संघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में शिक्षकों की सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है। इसमें टीईटी योग्यता की सेवा पुस्तिका में प्रविष्टि, विशेष अर्जित अवकाश, जनगणना कार्य के बदले अर्जित अवकाश, वरिष्ठता निर्धारण तथा सर्विस बुक का प्रतिवर्ष सत्यापन प्रमुख रूप से शामिल हैं। संघ ने इन मामलों का नियमानुसार शीघ्र निराकरण किए जाने की मांग की।

भर्ती वर्षों की वरिष्ठता का मामला प्रमुखता से उठाया

शिक्षक संघ ने 2019, 2023 एवं 2025 भर्ती के सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला एवं शिक्षक संवर्ग की वरिष्ठता निर्धारण का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा। संघ ने नियमानुसार व्यापम की मेरिट सूची के आधार पर वरिष्ठता निर्धारित किए जाने की मांग की। पदाधिकारियों का कहना है कि वरिष्ठता से जुड़े मामलों का स्पष्ट एवं नियमानुसार निर्धारण शिक्षकों के पदोन्नति सहित विभिन्न सेवा लाभों के लिए महत्वपूर्ण है।

सर्विस बुक के नियमित सत्यापन की मांग

संघ ने सभी शिक्षकों की सेवा पुस्तिका का प्रतिवर्ष नियमानुसार सत्यापन सुनिश्चित करने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा अभिलेखों में समय पर आवश्यक प्रविष्टियां एवं नियमित सत्यापन होने से भविष्य में अभिलेखीय त्रुटियों और सेवा संबंधी विवादों से बचा जा सकता है।

शिक्षक की समस्या संगठन की समस्या : साधना भारती

ब्लॉक अध्यक्ष साधना भारती ने कहा कि संगठन शिक्षक हितों से जुड़े मामलों को गंभीरता से उठाता रहा है। उन्होंने कहा कि “एक शिक्षक की समस्या पूरे संगठन की समस्या है। शिक्षक हित से जुड़े मामलों को उचित मंच पर मजबूती से रखना संगठन की जिम्मेदारी है।”

ब्लॉक सचिव ममता पटेल ने संगठन की एकता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शिक्षक अपने अधिकारों और समस्याओं को संगठित होकर नियमानुसार सामने रखें, तो उनकी आवाज अधिक प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचती है। कोषाध्यक्ष वेदमोती साव ने कहा कि शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के हितों से जुड़े विषयों के निराकरण के लिए संगठन लगातार प्रयास करता रहेगा।

पदाधिकारियों ने जताई एकजुटता

ज्ञापन सौंपने के दौरान कार्यक्रम प्रभारी सरस्वती मालाकार, मीडिया प्रभारी पुष्पराज लोनिया, उपाध्यक्ष कीर्ति राठिया, सलाहकार सुंदर साय, सलाहकार नाथ नारायण, सदस्य रश्मि जलतरंग एवं सदस्य नीलेश्वर चंद्राकर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने शिक्षक हित से जुड़े मामलों में संगठन के साथ एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

जिला संगठन ने कांसाबेल टीम को दी बधाई

पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपने की पहल पर जिला संगठन के पदाधिकारियों ने कांसाबेल टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जिला कार्यकारी अध्यक्ष मधु पैंकरा, जिला सचिव विजय कुमार पैंकरा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष दादू प्रसाद चंद्रा, जिला उपाध्यक्ष जानकी साहू, राम कुमार आदित्य एवं अजय कुमार वर्मा, जिला संगठन प्रभारी आशीष शर्मा, जिला प्रवक्ता सागर विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोहर टोप्पो, बंग्ला रात्रे एवं ज्योति चाणक्य ने टीम के प्रयास की सराहना की।

जिला पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती उसकी सक्रियता और एकजुटता से होती है। शिक्षक हित के मुद्दों को लोकतांत्रिक एवं नियमानुसार तरीके से शासन-प्रशासन के समक्ष रखना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांसाबेल टीम आगे भी इसी तरह शिक्षक हित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक हित के मुद्दों पर संगठन आगे भी लगातार प्रयास करता रहेगा और आवश्यकता के अनुसार संबंधित अधिकारियों के समक्ष समस्याओं को रखकर उनके निराकरण की पहल की जाएगी।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes