Wednesday, February 12, 2025
No menu items!
Homeमध्य प्रदेशफ्लाई आवेर ब्रिज निर्माण के चलते ध्वस्त हुई पूर्व की सड़कों का...

फ्लाई आवेर ब्रिज निर्माण के चलते ध्वस्त हुई पूर्व की सड़कों का पुर्ननिर्माण अतिशीघ्र हो….मप्र जनजागरण मोर्चा ने श्री मथुरा प्रसाद दुबे के नेतृत्व में pwd के मुख्य अभियंता से भेंट कर ज्ञापन सौपा

जबलपुर


मध्यप्रदेश जनजागरण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मथुरा प्रसाद दुबे जी एवं उपाध्यक्ष दलवीर सिंघ जस्सल जी ने कहा कि जबलपुर शहर में बन रहे नए फ्लाई ओवर ब्रिज के चलते जगह-जगह पर सडकें गायब हो गयी है जिसके कारण शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है ,स्कूली बच्चों एवं नोकरी पेशा लोगों को घंटों-घंटो जाम में फंसे रहना पड़ता है।
इस सिलसिले में आज मोर्चे के सदस्यों द्वारा पी.डब्ल्यू.डी. के मुख्य अभियंता आर.एल. वर्मा से मुलाकात कर चर्चा की। मुख्यअभियंता ने बताया की 28 फरवरी को संपूर्ण फ्लाई ओवर ब्रिज सामान्य जनों के लिए सुचारू रूप से यातायात के लिए शुरू कर दिया जायेगा साथ ही नियम अनुसार मजबूत सडकों के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा एवं अभी के लिए सड़कों की मरम्मत कार्य भी एक सप्ताह के अंदर करा दिया जाएगा।
साथ ही शहर में तीन नये फ्लाई ओवर ब्रिज की सेंक्शन प्राप्त हो चुकी है।उनके निर्माण का कार्य भी जल्दी शुरू किया जाना है ,

म.प्र. जनजागरण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मथुरा प्रसाद दुबे जी ,उपाध्यक्ष दलवीर सिंह जस्सल जी, मनोज यादव जी, संजय वर्मा जी, नीलू सोनकर जी, कृष्णा गुप्ता जी, मो. शरीफ कुरैशी जी, आशीष नेल्सन जी , किशोरी सिंह लोधी जी, मो. नजर अली जी, महेश दत्त राय जी, अल्गेशन पिल्ले आदि ने ज्ञापन सौप कर शहर विकास में सड़कों को जल्द दुरूस्त करने की मांग की ,
विदित होवे की जबलपुर में बढते यातायात के चलते होने वाली असुविधा से निजात दिलाने संस्कारधानी जबलपुर को जल्द तीन नये फ्लाई ओवर ब्रिज मिलने जा रहा है..

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes