Friday, October 18, 2024
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू किया जाये तथा अवधि बढ़ाई जाये...

धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू किया जाये तथा अवधि बढ़ाई जाये – दीपक बैज,हसदेव में सरकार आदिवासियों पर अत्याचार कर रही

छत्तीसगढ़

रायपुर/18 अक्टूबर 2024। पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 14 नवंबर से धान खरीदी के निर्णय से सरकार की नीयत में खोट साफ नजर आ रही है। सरकार 14 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी का निर्णय लिया है। इसका मतलब है पहले ही सरकार धान खरीदी 14 दिन कम करेगी। यदि शुरूआत देर से की जा रही है तो खरीदी की अंतिम तिथि को 15 दिन आगे बढ़ाना चाहिये। ताकि सभी किसानों का धान समर्थन मूल्य पर बिक सके। खरीदी अवधि कम करना भाजपा सरकार बदनीयती का प्रमाण है। पंजीकृत किसानों की संख्या बढ़ी है। रकबा बढ़ा है। पैदावार भी ज्यादा हुआ है। प्रति एकड़ खरीदी की लिमिट भी बढ़ी है, फिर खरीदी की अवधि कम करने का आधार क्या है?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस वर्ष धान की खरीदी 3217 रू. में करे क्योंकि 3100 रू. भाजपा ने अपने चुनावी वायदे में कहा था। केंद्र सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 117 रू. बढ़ा दिया है। इस कारण इस वर्ष धान की खरीदी 3100 रू. से बढ़ाकर 3217 रू. किया जाये। कांग्रेस के समय भी कांग्रेस ने धान का समर्थन मूल्य 2500 देने का वादा किया था लेकिन समर्थन मूल्य बढ़ने पर कांग्रेस ने 2640 रू. में धान खरीदी किया था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार किसानों का बकाया राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त का भुगतान दीपावली से करें ताकि किसान दीपावली मना सकें। किसानों के द्वारा पिछले वर्ष बेचे गये धान की कीमत की अंतिम किस्त जो सरकार को देना था, भाजपा सरकार ने उसको भी नहीं दिया है। किसानों का 1600 करोड़ रू. सरकार के पास बकाया है।

हसदेव में सरकार आदिवासियों पर अत्याचार कर रही

पीसीसी अध्यक्ष के साथ कांग्रेस के नेता हसदेव जायेंगे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि हसदेव में भाजपा सरकार अत्याचार कर रही है। आदिवासियों को उनके जल, जंगल, जमीन से बेदखल करने की साजिश रची जा रही है। आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में आदिवासियों पर अत्याचार हो रहा है। वन कटाई का विरोध कर रहे आदिवासियों की क्रूरतापूर्वक पिटाई किया गया है। लोगों के सिर फूटे है, लोग घायल है, अस्पतालों में भर्ती है। सरकार क्रूर हो चुकी है। कांग्रेस हसदेव कटाई के खिलाफ है हम वहां के निवासियों के साथ में है और रहेंगे।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार डबल इंजन की सरकार बनी है लगातार छत्तीसगढ़ के जल, जंगल, जमीन को, खनिज संसाधन को बेचने का काम कर रही है चंदउद्योगपतियों के लिए और जिस तरह से लगातार हसदेव में आदिवासियों की जंगल को छत्तीसगढ़ की वन संपदा को लगातार काटने जा रही है। इससे वहां के आदिवासी आंदोलित है। इस सरकार ने उनसे बात न कर, उनसे न चर्चा कर छत्तीसगढ़ में सौहार्द्र की माहौल बिगाड़ रही है और निर्दोष आदिवासियों पर लाठीचार्ज कर रही है। कई लोगों को गंभीर चोटें आई, कई लोग सिर फट गए। इसको देखते हुए निश्चित रूप से हमारे नेता वाले राहुल गांधी जी ने ट्वीट कर और प्रियंका गांधी जी ने भी ट्वीट किए हैं और सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी इस मसले को गंभीरता से ले रही है और संभवतः कल 19 तारीख को हमने निर्णय लिया है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी और हमारे विधायक साथियों के साथ हम हसदेव में जिस तरह से वहां के आदिवासियों के साथ लाठीचार्ज हुआ, कई घायल है उनसे मिलने जाएंगे, उनसे चर्चा करेंगे, यह हम लोगों ने निर्णय लिया। जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी का नारा है और जिस तरह से ये नौटंकी कर रही है कि मां के नाम से एक पेड़ लगाओ और बाप के नाम से हसदेव जंगल को काट लो। यह दोहरी चरित्र भारतीय जनता पार्टी की सरकार में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री से विभाग संभल नहीं रहा है, न सरकार संभल रहा है। मुख्यमंत्री जी लाचार हो चुके है। सरकार पूरी तरह से लाचार हो चुकी है, पंगु हो चुकी है। कलेक्टर, एसपी कांफ्रेंस लेने के बाद भी कानून व्यवस्था में क्या सुधार आया? कल दिन दहाड़े रायुपर में 20 लाख की उठाईगिरी होती है। राजधानी रायपुर के आम नागरिकों की जेबे भी सुरक्षित नहीं है। अपराधी तत्व जेब तक पैसे लेकर जा रहे है। इसकी कौन रक्षा करेगा? कांग्रेस के दबाव के बाद मुख्यमंत्री जी कानून व्यवस्था तो ठीक कर ले लेकिन इस सरकार से कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है। अब छत्तीसगढ़ की जनता ने मन बना लिया है कानून व्यवस्था सरकार से दूर जा चुकी है और इसके लिये खुद निर्णय और निपटने के लिये प्रदेश की जनता तय कर लिया है।

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ये सदस्यता अभियान भारतीय जनता पार्टी का फर्जी सदस्यता अभियान है। पत्रकारों फोन करना मजबूरी मेरा समझ लो, कभी तो कांग्रेसियों को सेविंग ठेला में जाकर उनका मोबाइल लेकर उनका नंबर डायल कर लो। भाई मेरी मजबूरी समझ लो। अब तो नवरात्रि में यह भी देखने को मिला पदयात्रियों के पास जाकर उसका नंबर भी डायल कर लो। दुर्गा माता के पंडालों में जाकर आप मोबाइल ले कर डायल कर लो। भारतीय जनता पार्टी इतनी बुरी तरह से फर्जी काम कर रही है कि मतलब फर्जी काम करने के लिए सारी हदें पार कर दी और फर्जी सदस्यता अभियान भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की जनता को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है। मैं अपील कर रहा हूं छत्तीसगढ़ के सभी जनता जनार्दन भारतीय जनता पार्टी को कृपया मोबाइल मत दे नहीं तो आपकी डाटा हैक कर सकते है।

सुशील आनंद शुक्ला
अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes