जशपुर। 17 सितंबर को जशपुर जिले का हर बूथ रोशनी से जगमगाएगा। सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संदेश के साथ भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी बूथों पर एक साथ ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्ज्वलित किया जाएगा। गांव से शहर और बूथ से प्रमुख चौक-चौराहों तक होने वाले इस आयोजन में भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी अलग-अलग स्थानों पर मौजूद रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीप’ केवल दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी के संकल्प को बूथ स्तर तक पहुंचाने का अवसर है। उन्होंने जिले के सभी मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
जशपुर शहर में बड़े चेहरों की मौजूदगी
जशपुर शहर में भी कार्यक्रम को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। जिला भाजपा कार्यालय में भवन एवं अन्य संनिर्माण मण्डल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ,बाला साहब देशपांडे प्रतिमा स्थल पर पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय प्रताप सिंह जूदेव, बिरसा मुंडा चौक पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, महाराजा चौक पर पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय और जुदेव प्रतिमा स्थल पर पूर्व विधायक राजशरण भगत एवं बस स्टैंड बगीचा में जिला महामंत्री मुकेश शर्मा की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा।
वहीं अटल परिसर में नरेश नंदे
और सोनक्यारी सौगड़ा में बलरामपुर जिले के संगठन प्रभारी ओम प्रकाश सिन्हा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कुनकुरी-तपकरा में भी जलेगा सेवा का दीप
कुनकुरी के हनुमान टेकरी में पूर्व विधायक रोहित साय और जय स्तंभ चौक में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय की मौजूदगी रहेगी। भंडारडीपा मंदिर, तपकरा में पूर्व विधायक भरत साय, विसर्जन तालाब में जिलाध्यक्ष भरत सिंह एवं डीडीसी अनिता सिंह दीप प्रज्ज्वलित करेंगे।
पत्थलगांव से कांसाबेल तक कार्यक्रम
पत्थलगांव शहर में विधायक कार्यालय के समीप विधायक तथा सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय उपस्थित रहेंगी। बगिया स्थित मुख्यमंत्री निवास में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय मौजूदगी रहेगी।
इसी तरह पोंगरो अटल चौक में पूर्व विधायक शिवशंकर साय पैंकरा तथा सरस्वती शिशु मंदिर परिसर, कांसाबेल में जिला सहप्रभारी सरगुजा सुनील गुप्ता एवं लुड़ेग दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल की उपस्थिति में ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्ज्वलित किया जाएगा।
एक दिन, एक साथ, हर बूथ पर दीप
भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि जिले के प्रत्येक बूथ पर एक साथ दीप प्रज्ज्वलित होने से कार्यकर्ताओं में सेवा भावना को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रयास है कि सेवा का संदेश केवल शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि जिले के अंतिम बूथ और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
17 सितंबर को जिलेभर में एक साथ जलने वाला ‘आशीर्वाद का दीप’ सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश लेकर जशपुर के गांव-गांव तक पहुंचेगा। प्रमुख स्थानों पर वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सहभागिता से यह आयोजन जिलेभर में एक साथ दिखाई देगा।

