Monday, September 14, 2026
No menu items!
HomeBlogजशपुर जिले में पहली बार जूनियर कबड्डी टीम के चयन के लिए...

जशपुर जिले में पहली बार जूनियर कबड्डी टीम के चयन के लिए 15 सितंबर को ट्रायल, तैयारी पूरी, पत्थलगांव इनडोर स्टेडियम में होगा खिलाड़ियों का चयन, नेशनल रेफरी उमेंद्र कुमार की टीम संभालेगी जिम्मेदारी

पत्थलगांव /जशपुरनगर:-
छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ से मान्यता मिलने के बाद जिला कबड्डी संघ जशपुर द्वारा जिले में पहली बार जूनियर वर्ग की कबड्डी टीम तैयार कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने की पहल की जा रही है। इसी कड़ी में आगामी 15 सितंबर को प्रातः 11 बजे पत्थलगांव स्थित इनडोर स्टेडियम में जूनियर कबड्डी खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया है।
जिला कबड्डी संघ द्वारा चयनित टीम को आगामी 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक स्वामी आत्मानंद स्कूल, पुराना बस स्टैंड पंडरिया, जिला-कवर्धा में आयोजित होने वाली 26वीं छत्तीसगढ़ राज्य जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप 2026-27 में जशपुर जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

नेशनल रेफरी उमेंद्र कुमार की टीम करेगी प्रतिभा का परीक्षण:-
चयन ट्रायल में नेशनल रेफरी उमेंद्र कुमार एवं उनकी टीम खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा का परीक्षण करेगी। ट्रायल के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जूनियर कबड्डी टीम के लिए किया जाएगा। चयन प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं खेल मापदंडों के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी।

पंजीयन एवं आवश्यक दस्तावेज:-
चयन ट्रायल में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ियों को 300 रुपये पंजीयन शुल्क के साथ आवेदन फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। पंजीयन 15 सितंबर को प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक होगा। पंजीयन के दौरान निम्न दस्तावेज प्रस्तुत करना आवश्यक है:

  • आधार कार्ड।
  • कक्षा 10वीं की अंकसूची।
  • जन्मतिथि सत्यापन के लिए डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र।
  • 2 पासपोर्ट साइज फ़ोटो।

खिलाड़ियों के लिए निर्धारित पात्रता:-
जूनियर वर्ग में शामिल होने वाले खिलाड़ियों का जन्म 4 नवंबर 2006 या उसके बाद का होना आवश्यक है। निर्धारित वजन सीमा इस प्रकार है:

  • पुरुष वर्ग: अधिकतम 75 किलोग्राम।
  • महिला वर्ग: अधिकतम 65 किलोग्राम। चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जशपुर जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 10,000 रुपये नगद एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 7,500 रुपये नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

जिला कबड्डी संघ ने खिलाड़ियों से की अपील:-
जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने जिले के सभी क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में चयन ट्रायल में शामिल होकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले में पहली बार जूनियर कबड्डी टीम तैयार करने की यह पहल खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान करेगी।
संघ के सचिव धनुराम यादव ने बताया कि चयन प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं मापदंडों के अनुसार कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह ट्रायल पूरे जशपुर जिले के खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ भविष्य में उच्च स्तर पर खेलने का मंच मिलेगा।
जिला कबड्डी संघ ने जिले के सभी इच्छुक एवं योग्य खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि पर पत्थलगांव इनडोर स्टेडियम पहुंचकर चयन ट्रायल में भाग लेने की अपील की है।

संपर्क सूत्र:
धनुराम यादव- सचिव, जिला कबड्डी संघ जशपुर। 9406057982, 7987084616

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes