बागबहार

बागबहार। राष्ट्रभक्ति, एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना से ओत-प्रोत बागबहार मंडल में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्राम पंचायत बागबहार स्थित परशुराम चौक से प्रारंभ हुई यह यात्रा मंडल के सात ग्राम पंचायतों के दर्जनों गांवों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान गांव-गांव में भारत माता के जयघोष और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा।
हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। बागबहार से प्रारंभ हुई यात्रा गोढ़ी बी, जमरगी बी, पेमला, हर्राबहार, लोकेर, बनगांव बी, डुमरबहार, ढूढूरुपारा, बिच्छीकानी और झिंगरेल सहित विभिन्न गांवों से होकर आगे बढ़ी।
गांव-गांव में हुआ भव्य स्वागत
तिरंगा यात्रा के पहुंचते ही विभिन्न गांवों में ग्रामीणों एवं राष्ट्रप्रेमियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। गोढ़ी बी में स्कूली बच्चों एवं महिलाओं ने तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की। जमरगी बी, पेमला और हर्राबहार में भी ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
लोकेर पहुंचने पर तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने लोकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके पश्चात यात्रा आगे बढ़ी। बनगांव बी में हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। वहीं लोकेर एवं बिच्छीकानी क्षेत्र में बंजारा समाज की महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा की भव्यता में चार चांद लगा दिए।
भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रही सहभागिता
तिरंगा यात्रा में जिला उपाध्यक्ष भाजपा आनंद शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनुप गुप्ता, जिला कार्यालय प्रभारी कमलजीत सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता रवि परहा, काशी पैंकरा, महेंद्र पैंकरा, मंडल अध्यक्ष मीना चौहान, मंडल महामंत्री सुरेश जायसवाल, मोती बंजारा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रीतम शर्मा, महामंत्री पवन मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य सुरुचि पैंकरा, जनपद सदस्य कलम विश्वकर्मा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमत पैकरा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवंती पैंकरा, महामंत्री मंजुलता, अजजा मोर्चा के पीताम्बर पैंकरा, अजा मोर्चा के सलीराम चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा दुर्गावती पैंकरा, सूरज निराला, रुद्रोंराम यादव, देवेंद्र बंजारा, सुरेश पैंकरा, अचन साय पैंकरा, ठाकुर प्रसाद पैकरा, देवेंद्र यादव, राजकुमार पैंकरा, मोदी साय पैंकरा, मदन सिंह पैंकरा, अधीन चौहान, विशम्बर पैंकरा, भागीरथी यादव, आत्माराम, उतमराम, युवराज प्रसाद, अनिल भगत, महेश बंजारा, मुकेश भगत सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।
तिरंगा देश के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक
तिरंगा यात्रा के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। गांव-गांव में तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण रहा कि राष्ट्रभक्ति की भावना समाज के हर वर्ग में गहराई से विद्यमान है।
पूरी यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से बागबहार मंडल का माहौल देशभक्ति से गूंजता रहा।

