Saturday, May 9, 2026
No menu items!
HomeBlogग्राम खरसोता में सुशासन तिहार-सह जनसमस्या निवारण शिविर सम्पन्न -

ग्राम खरसोता में सुशासन तिहार-सह जनसमस्या निवारण शिविर सम्पन्न –

जशपुर
विकास खंड मनोरा के ग्राम खरसोता में जिला स्तरीय सुशासन तिहार सह जन समस्या निवारण शिविर आयोजित की गई जिसमें 16 ग्राम पंचायत के ग्रामीण उपस्थित हो कर शिविर का लाभ लिए शिविर का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित विकास कार्यों को जन जन तक तक पहुंचाना था । शिविर में जिला के सभी अधिकारी कर्मचारी अपने अपने विभागीय स्टाल लगा कर इस सुशासन तिहार शिविर में उपस्थित रहे प्रातः योग के माध्यम से शिविर प्रारंभ की गई उसके पश्चात स्वच्छता रैली एवं क्रिकेट मैच खेला गया। कार्यक्रम में सभी विभागों के विभाग प्रमुखों द्वारा अपनी विभागीय जानकारी प्रस्तुत कर हितग्राहियों की उनके मूलभूत आवश्यक सामग्री जैसे कृषि विभाग द्वारा के सी सी जनपद पंचायत द्वारा आवास मत्स्य विभाग द्वारा जाल नर्सरी विभाग द्वारा फलदार पौधा शिक्षा विभाग द्वारा विकास खंड में उत्कृष्ट नंबर प्राप्त छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इसके पश्चात आंगनबाड़ी विभाग द्वारा 6 माह के बच्चों काअन्नप्राशन व गोदभराई की रश्मअदा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत शांति भगत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्री परमेश्वर भगत जनपद पंचायत अध्यक्ष मनोरा आशुतोष राय जनपद सदस्य रंजीत भगत सरोज भगत कान्ता भगत सलमा भगत शोशन टोप्पो पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष गोविन्द राम भगत पूर्व जनपद सदस्य दिनेश्वर प्रधान जिला अध्यक्ष अनुसुचित जनजाति मोर्चा श्री श्याम लाल भगत ब्लाक अध्यक्ष श्री पंकज जायसवाल श्री रामदास यादव अनुविभागीय अधिकारी जशपुर विश्वास राव मस्के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग संजय सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनोरा रघुनाथ राम एवं मंडल संयोजक मनोज सिंह उपस्थित रहे।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes