Wednesday, March 11, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर…खाली पड़े घर में लाखों की...

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर…खाली पड़े घर में लाखों की चोरी…खतरनाक स्टंट करने वाले तीन नाबालिग गिरफ्तार…

अंबिकापुर. अंबिकापुर शहर के गोधनपुर वसुंधरा विहार कालोनी में ठेकेदार के सूने मकान में धावा बोल चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब सात लाख रुपए का सामान पार कर दिया. चोरी की शिकायत करने पहुंचे ठेकेदार को पुलिसकर्मियों ने ऑनलाइन सर्वर बाधा बता बैरंग लौटा दिया. वसुंधरा विहार कालोनी निवासी निशान हैदर ठेकेदारी का काम करते हैं. 12 फरवरी को घर में ताला लगा बिलासपुर अपने निजी कार्य से जाने के पूर्व परिवार को कोर्ट परिसर के पीछे अपने बड़े भाई के यहां छोड़ दिए थे. 15 फरवरी की सुबह बिलासपुर से पहुंचे तो वसुंधरा विहार स्थित मकान में पहुंचे तो उनकी आंखे फटी की फटी रह गई. घर का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा था. चोरों ने तीन आलमारी का लॉक तोड़ उसमें रखा सोने-चांदी का करीब छह लाख रुपए का जेवरात, बनारसी साड़ी, कांस का बर्तन सहित सात लाख रुपए का सामान पार कर दिया था.

स्टंट करने वाले तीन नाबालिग गिफ्तार

अंबिकापुर. शहर के नवापारा चर्च रोड में चलती कार में नाबालिगों के खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ. वीडियो में वह शरीर का आधा हिस्सा बाहर निकाल और बोनट में बैठते हुए नजर आ रहे हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के निर्देश पर पुलिस ने एक कार जब्त करते हुए तीन नाबालिगों को भी हिरासत में लिया. बताया जा रहा है कि पकड़े गए नाबालिग कक्षा नवमीं और दसवीं के छात्र हैं. विदित हो कि फेयरवेल पार्टी के नाम पर शहर के कई निजी स्कूलों के विद्यार्थियों की इस तरह की चिंताजनक तस्वीरें वायरल हो चुकी है, जिसमें पूर्व में भी पुलिस के द्वारा एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों को हिरासत में लिया गया था. अभिभावकों को भी कड़ी फटकार लगाते हुए लाइसेंस रद्द करने की अनुसंशा की गई थी. सीएसपी राहुल बंसल ने अभिभावकों से अपील कर कहा है कि वे नाबालिगों को वाहनों की चाबी न दें और स्कूल प्रबंधन से भी स्टंटबाजी जैसी घटनाओं पर रोकथाम के लिए जरूरी उपाय किए जाने कहा है.

लूट का खुलासा करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान

अंबिकापुर. पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा पुलिस की थाना कोतवाली व साइबर सेल टीम का सम्मान कर सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यशैली की सराहना की. 28 दिसंबर को शहर के व्यापारी अनिल अग्रवाल अपने दुकान से घर जाने के लिए निकले थे, इसी दौरान सत्तीपारा कैलाश मोड़ के पास अज्ञात बदमाशों ने अचानक डंडे से जोरदार प्रहार कर व्यापारी से पैसों से भरे बैग को छीन लिया और मौके से फरार हो गए थे. मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी व एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस टीम को मामले मे त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के निर्देश दिए गए थे. इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, सीएसपी राहुल बंसल के नेतृत्व में थाना कोतवाली व साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने चंद घंटे के भीतर प्रकरण के आरोपी दीपक दास, रोहित दास को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त बाइक और लूट की रकम 20 लाख रुपये बरामद किया. व्यापारी संवाद सम्मलेन कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल समस्त व्यापारी वर्ग के द्वारा टीम की सराहना करते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, विवेक पांडेय, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, छत्रपाल सिंह, जयदीप सिंह, आरक्षक मनीष सिंह, अमन पुरी, नितिन सिन्हा, विवेक राय, अमित विश्वकर्मा को सम्मान स्वरुप शाल पहनाकर सम्मानित किया गया.

युवाओं के पास नौकरी पाने का मौका

जशपुर. प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरगुजा में 16 और 17 फरवरी 2026 को संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा. जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि मेला में सहभागिता के लिए ऑनलाइन पोर्टल erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार एप में ऑनलाईन पंजीयन कर सकते है. ऐसे आवेदक जिन्होनें ऑनलाईन पोर्टल erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार एप में रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला हेतु पंजीयन नहीं करवाया है, वे पोर्टल पर अपना पंजीयन करवा सकतें है. एवं अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, पासपोर्ट साईज फोटो, पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पर इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित हो सकतें है. अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जशपुर से सम्पर्क किया जा सकता है.

प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी के लिए निशुल्क प्रशिक्षण

जशपुर. नवसंकल्प जशपुर में प्रतियोगी परीक्षाओ जैसे CGPSC 2027, छग सहायक शिक्षक भर्ती , छग व्यापम एवम द्वारा आयोजित एवम अन्य भर्ती परीक्षाओ (जैसे सब इंस्पेक्टर , मंडी उपनिरीक्षक ,फायरमैन , परिवहन आरक्षक , वन रक्षक ) की तैयारी के लिए निःशुल्क (आवासीय + डे-स्कॉलर ) प्रशिक्षण दिया जाना है. 3 नए बैच प्रारंभ किया जाना है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 10 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक है, जिसके लिए प्रवेश परीक्षा 23 फ़रवरी 2026 को लिया जायेगा , प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 25 फ़रवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक लिया. प्रवेश परीक्षा एवम इंटरव्यू के आधार पर 50 ( 24 छात्र + 26 छात्राओ) को हॉस्टल में प्रवेश दिया जायेगा व अन्य छात्र डे स्कॉलर निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. नीचे लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भरें https://forms.gle/sBuLT2UVyqGPa1LG9

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes