Sunday, April 19, 2026
No menu items!
HomeBlogजशपुर में किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, केंद्र व राज्य...

जशपुर में किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से किसानों को सशक्त बनाने पर जोर

जशपुरनगर। जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री कृष्ण कुमार राय, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, संभाग प्रभारी प्रदीप यादव, मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजयादित्य सिंह जूदेव उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं किसानों के हित में केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने अपने विस्तृत उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का किसान मोर्चा किसानों की आवाज को सशक्त रूप से शासन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना एवं कृषि सुधारों के माध्यम से किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान की जा रही है।
इसके साथ ही उन्होंने राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, समय पर बोनस वितरण, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, कृषि उपकरणों पर अनुदान एवं विभिन्न कृषि योजनाओं के माध्यम से किसानों को सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है।
राय ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर इन योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाएं और उन्हें लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर पर होती है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को किसानों के बीच निरंतर संवाद बनाए रखना चाहिए।

किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है, और इन योजनाओं का लाभ हर पात्र किसान तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

संभाग प्रभारी प्रदीप यादव ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर किसानों के साथ निरंतर संपर्क आवश्यक है।

मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने जिले में किसान मोर्चा की आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाना आवश्यक है।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजयादित्य सिंह जूदेव ने युवाओं से कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक अपनाने और किसानों के साथ मिलकर नवाचार करने का आह्वान किया।

बैठक का संचालन मोर्चा जिला महामंत्री संजीव ओझा ने किया।

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि बैठक में नपा अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजकपूर भगत, शरद चौरसिया, मुकेश सोनी, राजू सिंह, शिवप्रकाश तिवारी, रूपेश सिंह, सुरेंद्र यादव, विजय शर्मा, भजु सिंह, ओमप्रकाश शर्मा सहित मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes