Thursday, April 23, 2026
No menu items!
HomeBlogफरसाबहार ब्लॉक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय जोड़ामाल में विद्यार्थियों को दी गई...

फरसाबहार ब्लॉक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय जोड़ामाल में विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई…… न्यौता भोज से सजा समारोह

जशपुरनगर:-
फरसाबहार ब्लॉक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय जोड़ामाल में शनिवार को कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई सह आशीर्वाद समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं भावुक वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसके बाद विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए गए अपने अनुभवों और यादों को साझा करते हुए शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।
प्रधान पाठक सरिता लकड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि कक्षा 5वीं के विद्यार्थी अब अपनी शैक्षणिक यात्रा के अगले पड़ाव की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की सीख दी तथा कहा कि निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ वे निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर शिक्षक जयंत पाणिग्रही व शाला प्रबंधन समिति समेत विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ये बच्चे आने वाले समय में समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes