बाबा भगवान राम ट्रस्ट के वर्तमान अध्यक्ष पूज्यपाद गुरूपद संभव राम जी के निर्देशन में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रारंभ किए गए चक्षु अभियान के तहत विकास खंड जशपुर के ग्राम जुरतेला में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा सह अन्य रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार, 12अप्रैल 2026 को किया गया।
यह शिविर शासकीय हाई स्कूल जुरतेला के प्रांगण में प्रातः 10:30 बजे ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं वर्तमान अध्यक्ष पूज्यपाद गुरूपद संभव राम जी के चित्रों पर विधिवत पूजन-आरती एवं नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया, जो सायं 4:30 बजे तक अनवरत चलता रहा।
शिविर में कुल 353 मरीजों की चिकित्सा की गई जिसमें 174 के नेत्र परीक्षण के पश्चात 169 मरीजों को तत्काल पावर वाले चश्मे एवं आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क प्रदान की गईं। नेत्र परीक्षण की सेवा श्री टी. पी. कुशवाहा (जशपुर) द्वारा दी गई । शिविर के दौरान चिन्हित 13 मोतियाबिंद के मरीजों को जशपुर जाकर ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई।
अन्य रोगों की चिकित्सा हेतु डॉ. आर.के.सिंह वरिष्ठ सर्जन ,जशपुर ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। अन्य रोगों से पीड़ित 179 मरीजों की जाँच कर उन्हें आवश्यक दवाइयाँ दी गईं। शिविर में रक्त शर्करा ,बी पी जाँच की भी व्यवस्था की गई थी।
शिविर को सफल बनाने में सत्येन्द्र सिंह, ओम प्रकाश,पी.के.श्रीवास्तव,संतोष मिश्रा,अखिलेश यादव, सुशील चौधरी, सहित श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा गुमला के अजय प्रसाद, अजय सिन्हा, सुनील कुमार , आश्रम कुमार, बबलू जी,गौरी षांडगी,उदय गुप्ता,रूपा चौधरी,महेन्द्र गोप एवं रतनदीप दास का विशेष सहयोग रहा।
शिविर की व्यवस्थाओं में श्री कमल दूबे, प्रवीण सिन्हा, सत्यम सिंह नायक ,विरेन्द्र सिन्हा सेवा राम ,गोवर्धन राम बड़ाइक , रामचंद्र राम का उल्लेखनीय योगदान रहा

