Thursday, April 23, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़नियमों की अनदेखी पड़ी भारी: क्षमता से अधिक सवारी और परमिट शर्तों...

नियमों की अनदेखी पड़ी भारी: क्षमता से अधिक सवारी और परमिट शर्तों के उल्लंघन पर 6 बसों के चालान काटे गए

गरियाबंद। यात्री सुरक्षा और सड़क सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने आज गरियाबंद यातायात पुलिस ने रायपुर-देवभोग मार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मोटरयान अधिनियम (MV Act) और परमिट शर्तों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 04 यात्री बसों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री परिवहन किए जा रहे थे, जो यात्री सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।

बसें अपनी अधिकृत रूट और समय-सारणी के विपरीत संचालित पाई गईं, जो परमिट शर्तों का सीधा उल्लंघन है। नियमों की अनदेखी करने वाली 06 बसों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत 22,100 रुपए का चालानी कार्रवाई की गई

ओवरलोड वाहनों में यात्रा न करें : एसपी

यातायात पुलिस ने कहा है कि यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बस संचालन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। लगातार शिकायतें मिल रही थी कि रायपुर-देवभोग मार्ग पर बस संचालक मनमाने ढंग से ओवर-कैपेसिटी में यात्रियों को ले जा रहे हैं। इसी क्रम में आज यह कार्रवाई की गई है। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ओवरलोड वाहनों में यात्रा न करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल शिकायत करें, जिस पर कार्रवाई की जाएगी। नियमों के विरूद्ध गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes