Tuesday, March 10, 2026
No menu items!
HomeBlogसरगुजा ओलिंपिक 2026 में सेजेस पतराटोली, दुलदुला के छात्र रूपेश का शानदार...

सरगुजा ओलिंपिक 2026 में सेजेस पतराटोली, दुलदुला के छात्र रूपेश का शानदार प्रदर्शन “

जशपुर
खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिनांक 12 से 13 फ़रवरी तक आयोजित – सरगुजा ओलिंपिक 2026 में सेजेस पतराटोली के कक्षा 11 वीं में अध्ययनरत छात्र रूपेश चौहान के द्वारा सरगुजा ओलिंपिक के तहत विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता -दुलदुला में 200 मीटर दौड़ (जूनियर वर्ग) में प्रथम स्थान, 400 मीटर दौड़ (जूनियर वर्ग) में प्रथम स्थान हासिल किया गया था। तत्पश्चात उनके उम्दा प्रदर्शन ने उन्हें सरगुजा ओलिंपिक 2026 जिला स्तरीय में भाग लेने हेतु द्वारा खोल दिया था। पढ़ाई तथा अन्य विद्यालयीन गतिविधियों में निरंतर भाग लेने वाला छात्र , प्रतिदिन जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के उद्देश्य से तथा सेजेस -पतराटोली के अनुभवी पी टी आई प्रभात तिग्गा के मार्गदर्शन में निरंतर अभ्यास करवाया गया था। सरगुजा ओलिंपिक 2026 के प्रथम दिवस में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के विभिन्न विधाओं में से 400 मीटर दौड़ (जूनियर वर्ग) में भाग लेते हुए रूपेश चौहान के द्वारा उम्दा दौड़ का प्रदर्शन जारी रखते हुए प्रथम स्थान हासिल करनेे में कामयाब रहा। छात्र के ने सेजेस पतराटोली , विकासखंड -दुलदुला , जिला जशपुर का मान बढ़ाया है। निरंतर परिश्रम में भरोसा रखने वाला उक्त छात्र से पूछे जाने पर वह रक्षा क्षेत्र में जाकर देश सेवा करने की इच्छा व्यक्त किया जाता है।
सरगुजा ओलिंपिक 2026 में उनकी सफलता से विद्यालय परिवार द्वारा उनके भावी जीवन हेतु शुभकामनाएं प्रकट किया गया। विद्यालय के प्राचार्य द्वारा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार नायक, नरेश चौहान (ए बी ओ – दुलदुला), बी आर सी दीपेंद्र सिन्हा, समस्त सी ए सी अनंत गुप्ता, समस्त पी टी आई तथा विकासखंड स्तरीय ओलंपिक आयोजन समिति – दुलदुला के कुशल नेतृत्व, कुशल मार्गदर्शन, तथा इस सफता के लिए आभार प्रकट किया गया। विद्यालय स्तर पर प्रार्थना सभा में श्रीमती रेखा बाखला (व्याख्याता विज्ञान), मिथलेश कुमार बीद (व्याख्याता अंग्रेजी) व्ही एक्का (व्याख्याता अंग्रेजी) के द्वारा रूपेश चौहान को प्रमाण पत्र , बैच तथा मोमेंटो प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य ,शिक्षक ,शिक्षिकाएं तथा समस्त विद्यार्थि उपस्थित थे।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes