Friday, August 7, 2026
No menu items!
HomeBlogखेत में किसानों संग उतरे भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव, धान...

खेत में किसानों संग उतरे भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव, धान की रोपाई कर साझा किया भोजन, जन-संपर्क के दौरान बासनताला में रुके, किसानों से सीखी रोपाई की तकनीक, सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

जशपुरनगर :- भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव विधानसभा कुनकुरी के जन-संपर्क अभियान के दौरान ग्राम पंचायत बासनताला पहुंचे। गांव से गुजरते समय उन्होंने सड़क किनारे किसानों को धान की रोपाई करते देखा। मिट्टी से जुड़े ग्रामीणों की मेहनत और आत्मीयता ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि वे स्वयं को रोक नहीं पाए और खेत में उतरकर किसानों के साथ धान की रोपाई करने लगे।
विजय आदित्य सिंह जूदेव ने किसानों से धान की रोपाई की तकनीक सीखी और पहली बार स्वयं रोपाई करने का अनुभव प्राप्त किया। जशपुर राज परिवार के सदस्य को अपने बीच खेत में काम करते देखकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। रोपाई के बाद सभी ग्रामीणों ने एक साथ बैठकर भोजन किया, जिसने कार्यक्रम को और भी आत्मीय बना दिया।
ग्रामीणों से चर्चा के दौरान जूदेव ने कहा कि “मिट्टी से जुड़ने का सुख और अपने लोगों के साथ बिताए ऐसे पल जीवनभर याद रहते हैं। अपनापन, सहयोग और एकता ही हमारी मिट्टी की असली पहचान है।”
उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। किसान सम्मान निधि, केसीसी के माध्यम से आसान ऋण, किसानों को समय पर खाद-बीज की उपलब्धता तथा ग्रामीण हितों की अन्य योजनाओं से किसानों को लगातार लाभ मिल रहा है।
विजय आदित्य सिंह जूदेव की सहजता और मिलनसार व्यवहार ने ग्रामीणों का दिल जीत लिया। जशपुर राज परिवार का सदस्य होने के बावजूद जिस आत्मीयता से वे ग्रामीणों के बीच घुल-मिल गए और खेत में उतरकर उनके साथ श्रम किया, उससे ग्रामीणों को स्वर्गीय पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री दिलीप सिंह जूदेव की सहज कार्यशैली की याद भी ताजा हो गई।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बासनताला के उपसरपंच हेमंत यादव तथा कुनकुरी ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष उमेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes