Sunday, May 3, 2026
No menu items!
HomeBlogभाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने की जिला कार्यकारिणी की घोषणाकार्यसमिति सदस्य, स्थायी...

भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने की जिला कार्यकारिणी की घोषणाकार्यसमिति सदस्य, स्थायी आमंत्रित एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी

भारतीय जनता पार्टी जिला जशपुर के जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जारी सूची में कार्यसमिति सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया गया है।

जिलाध्यक्ष भरत सिंह द्वारा जारी इस नई कार्यकारिणी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों एवं सामाजिक वर्गों से अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है, जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की अपेक्षा है।

जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन की रीति-नीति के अनुरूप जिले में पार्टी की गतिविधियों को गति देगी तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा एवं संगठन हित में समर्पित भाव से कार्य करें।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes