Thursday, June 18, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत मास्टर ट्रेनरों की कार्यशाला संपन्न

यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत मास्टर ट्रेनरों की कार्यशाला संपन्न

जशपुर
यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के अंतर्गत जशपुर जिले के शिक्षकों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर्स की कार्यशाला संपन्न हुई ।
जिला कलेक्टर रोहित व्यास एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार के निर्देश पर यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक गुणवत्ता उन्नयन हेतु जशपुर जिले के शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के शिक्षकों के उन्मुखीकरण हेतु विषय के मास्टर ट्रेनरों की एक दिवसीय कार्यशाला संकल्प शिक्षण संस्थान में संपन्न हुई ।
इस कार्यशाला में यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता ने कहा कि जिले में शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है क्योंकि अभी भी लगभग सात प्रतिशत विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हो रहे है और तीस प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी प्राप्त नहीं सके है l हमार लक्ष्य शतप्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हो l उन्होंने कहा कि आप मास्टर ट्रेनर के साथ अपने विषय के विशेषज्ञ भी है तथा अपने विषय में और ज़्यादा परफ़ेक्ट बनकर इसका लाभ शिक्षकों के माध्यम से बच्चों को दे । हम सभी को सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य के साथ कार्य करने की आवश्यकता है l बालक जिस परिवेश में रहता है वैसी ही उसकी सोच होती है और जिस सोच के साथ वह जो कर्म करता है उसी कर्म के अनुसार उसे उसके जीवन में उपलब्धि प्राप्त होती है।
एक शिक्षक के नाते हमारा कर्तव्य है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को हम श्रेष्ठ मानव बनाने की शिक्षा दे।
अपनी ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदल कर कार्य करने का काम शिक्षक का है ताकि बच्चा सफल हो।शिक्षक की जिम्मेदारी है कि बच्चों के अंदर की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर उनकी ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदले।
इस अवसर पर श्री गुप्ता ने मास्टर ट्रेनरों को मोटिवेट करते हुए कहा कि जिले के हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के विषय शिक्षकों में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न कर गुणवत्ता में वृद्धि की पूरी जिम्मेदारी आप लोगों के ऊपर है इसलिए शिक्षकों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम को और ज़्यादा प्रभावशाली कैसे बनाया जाए इस पर गंभीरता से चिंतन कर कार्य करें । कार्यशाला में प्रशिक्षण के मोड्यूल ,वार्षिक कैलेंडर सहित मासिक मूल्यांकन , तिमाही – छमाही परीक्षा आदि विषयों पर भी चर्चा की गई । इस वर्ष प्रशिक्षण के मोड्यूल में परिवर्तन किया जा रहा है और प्रत्येक विषय के शिक्षण को कैसे रोचक बनाया जाये इस पर विषयवार तथा इकाईवार योजना तैयार की गई है l इसके साथ ही शिक्षकों को सेवा भाव से कार्य करने के लिए कैसे प्रेरित किया जा सके , इस पर प्रत्येक दिवस विशेष सत्र का भी आयोजन किया जाएगा l कार्यशाला में यशस्वी जशपुर के सहयोगी संजीव शर्मा एवं सदस्य। संजय दास भी उपस्थित थे ।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes