Friday, June 12, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़डैम में खतरनाक स्टंट का VIDEO: 20 फीट ऊंचाई से कूदते युवक,...

डैम में खतरनाक स्टंट का VIDEO: 20 फीट ऊंचाई से कूदते युवक, क्या जल संसाधन विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

गरियाबंद। जिले के पैरी घूम्मर डैम में इन दिनों गर्मी के चलते सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग यहां नहाने और घूमने पहुंच रहे हैं। डैम का ठंडा पानी जहां लोगों को राहत दे रहा है, वहीं यहां बढ़ती लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

डैम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि युवक बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के जान जोखिम में डालकर करीब 20 फीट ऊंचाई से गहरे पानी में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि मौके पर न तो चेतावनी बोर्ड लगे हैं और न ही किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है। पानी की गहराई और नीचे मौजूद पत्थरों का अंदाजा न होने के कारण यह स्टंट कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है।

गरियाबंद। पैरी घूम्मर बांध इन दिनों सैलानियों से गुलजार है। गर्मी बढ़ते ही जिले सहित आसपास के इलाकों से युवक युवती, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में यहां नहाने और घूमने पहुंच रहे हैं। बांध का ठंडा पानी लोगों को राहत दे रहा है, लेकिन इसी के साथ यहां मौत का खतरा भी मंडरा रहा है।…

विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

इस पूरे मामले में जल संसाधन विभाग की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। डैम की सुरक्षा और रखरखाव की जिम्मेदारी इसी विभाग की है, लेकिन हर साल गर्मियों में भीड़ बढ़ने और स्टंटबाजी की घटनाएं सामने आने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार विभाग को मौखिक रूप से जानकारी दी गई, लेकिन अब तक न तो डैम खतरनाक स्थानों पर फेंसिंग की गई और न ही किसी कर्मचारी की तैनाती की गई। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

पहले भी हो चुके हैं हादसे, फिर भी नहीं चेता सिस्टम

गौरतलब है कि पिछले वर्षों में भी यहां डूबने से मौत की घटनाएं हो चुकी हैं। यदि समय रहते सुरक्षा इंतजाम किए जाते, तो शायद कई जिंदगियां बचाई जा सकती थीं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए एक बार फिर बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों ने की स्टंट करने वालों पर सख्त की कार्रवाई

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि डैम पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। खतरनाक जगहों पर लोहे की जाली लगाई जाए, चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और पुलिस या होमगार्ड की तैनाती की जाए। साथ ही स्टंट करने वालों पर सख्त कार्रवाई और जुर्माना लगाने की भी मांग की गई है।

बढ़ती गर्मी के साथ यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो विभाग की लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes