मनोरा

जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास के शालेय स्वच्छता के संदर्भ में दिए गए निर्देश के परिपालन में विकासखंड मनोरा में प्रधानमंत्री पोषण आहार योजनां (मध्याह्न भोजन) में कार्यरत रसोईयों को 01 दिवसीय प्रशिक्षण पीएमश्री सेजेस मनोरा के सभाकक्ष में दिनाँक 12 जून 2026 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार पटेल द्वारा दिया गया। चूंकि मध्यान्ह भोजन संचालन में बच्चों को पौष्टिक एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने में रसोइया की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है जिसे लेकर प्रशिक्षण सह बैठक में निर्धारित मीनू की जानकारी रखना एवं तदनुसार भोजन तैयार करने, रसोइया के ड्यूटी एवं भोजन प्रदाय हेतु समय निर्धारण, भोजन की शुद्धता, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं सुरक्षा के मानक, रसोई कक्ष एवं बर्तनों की सफाई, भोजन पूर्व हाथ धुलाई के चरण, भोजन कराते समय अनुशासन बनाये रखने जैसे-पंक्तिबद्ध बैठाकर भोजन करना,भोजन परोसने के पूर्व भोजन को सुविधानुसार गणमान्य जनप्रतिनिधियों,शाला समिति के सदस्य या प्रभारी शिक्षक को चखाकर, चखना पंजी के नियमित संधारण, गैस एवं आग से सुरक्षा संबंधी इत्यादि बातों की जानकारी प्रदान कर नियमानुसार कड़ाई से पालन करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया ताकि नये सत्र में व्यवस्थित ढंग से प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना का लाभ सभी लाभार्थियों को सुव्यवस्थित मिल सके। प्रशिक्षण में ए.बी.ओ.जगतपाल राम, मध्यान्ह भोजन प्रभारी एवं विकासखण्ड के प्राथमिक-माध्यमिक शालाओं के कार्यरत रसोईयों की उपस्थिति रही।

