Tuesday, August 11, 2026
No menu items!
HomeBlogकोरबा प्रेस क्लब में न्यू जर्नलिस्ट फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की कोरबा इकाई की...

कोरबा प्रेस क्लब में न्यू जर्नलिस्ट फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की कोरबा इकाई की पहली बैठक संपन्नपत्रकारों के हित में एकजुट होकर कार्य करने का लिया संकल्प, जल्द होगा अंतरराष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन

कोरबा। न्यू जर्नलिस्ट फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की कोरबा इकाई की पहली महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 9 अगस्त को कोरबा प्रेस क्लब में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों सहित संगठन के सम्मानित सदस्यों ने सहभागिता की।

पत्रकारों को मिलेगी अलग पहचान
बैठक का मुख्य उद्देश्य कोरबा के पत्रकारों को एक अलग पहचान दिलाने के साथ पत्रकारों के हितों और संगठन के उद्देश्यों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाना रहा। इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों एवं कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

IFWJ राष्ट्रीय सचिव ने ऑनलाइन संवाद किया
बैठक में IFWJ के राष्ट्रीय सचिव श्री शिव शंकर सोनपिपरे दिल्ली प्रवास के कारण ऑनलाइन माध्यम से जुड़े और सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संवाद किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हित में एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि संगठन की मुख्य लड़ाई पत्रकार सुरक्षा कानून पर बने विधेयक को पारित करवाना, पत्रकारों की पेंशन राशि में वृद्धि करवाने सहित अधिमान्यता संबंधी विशेष कार्यों के लिए संघर्ष करना होगा।

एकजुटता का संकल्प
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कोरबा के किसी भी पत्रकार को किसी भी प्रकार के सहयोग या आवश्यकता होने पर संगठन के सभी सदस्य एकजुट होकर उसका साथ देंगे। इसके लिए शीघ्र ही एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी, ताकि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सके।

कोरबा में होगा अंतरराष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन
बैठक में कोरबा में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन आयोजित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस सम्मेलन में देश-विदेश से पत्रकारों के शामिल होने की संभावना है। संगठन का उद्देश्य इस महत्वपूर्ण आयोजन के माध्यम से कोरबा को पत्रकारिता के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है।

संगठन की ओर से कहा गया कि यह सम्मेलन कोरबा के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा। इसे सफल बनाने के लिए कोरबा के सभी पत्रकारों से तन, मन और सहयोग के साथ सहभागी बनने की अपील की गई।

उपस्थित रहे वरिष्ठ पत्रकार
बैठक में कोरबा के ख्यातिलब्ध वरिष्ठतम पत्रकार *सर्वश्री गेंद लाल शुक्ला, कमलेश यादव, विजय क्षेत्रपाल, दीपक जैन, डॉ. निर्मला शर्मा, जगदीश पटेल, संदीप शर्मा, रमेश वर्मा, महिला पत्रकार सिमरन खत्री साहित्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष *दिलीप अग्रवाल*, समाज कल्याण प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष *श्रीमती सुधा झा* सहित पत्रकार साथी *व्यास नारायण यादव, संदीप केसरवानी, जितेंद्र हथठेल, राजीव प्रजापति, सुखनंदन सोनकर, कन्हैया पटेल आदि उपस्थित रहे।

ऑनलाइन जुड़े: चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रायपुर से प्रोफेसर डॉ. अजय सहाय l

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हित में निरंतर सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।


*

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes