Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़आज फिर शुरु होगा गर्मी का दौर, मौसम का चढ़ेगा पारा, बस्तर...

आज फिर शुरु होगा गर्मी का दौर, मौसम का चढ़ेगा पारा, बस्तर में हल्की बारिश की संभावना

रायपुर। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से एक्टिव सिस्टम के चलते गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश का मौसम देखने को मिला। भीषण गर्मी के महीने में समुद्र से आ रही नमी के चलते प्रदेश का तापमान सामान्य से कम रहा। लेकन अब फिर से प्रदेशवासियों को चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानि मंगलवार से फिर मौसम करवट बदलने वाला है। आज से प्रदेश में गर्मी का दौर फिर से शुरु होने वाला है। तापमान में 2 से 4 डीग्री की वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश की भी संभावनाएं जताई है।

ऐसा रहा बीते दिन प्रदेश का मौसम,

सोमवार को प्रदेश के कुछ जिलों मे सुबह से बदली रही और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं कुछ जिलों में मौसम साफ रहा। हालांकि समुद्र से नमी युक्त हवा आने के चलते और बीते दिनों हुई बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट देखी गई। 

प्रदेश का अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में  41.2 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 18.2 डिग्री दर्ज किया गया।

शहरों का तापमान कुछ ऐसा रहा: 

रायपुर        –   38.1 डिग्री 

बिलासपुर    –  39.4 डिग्री 

दुर्ग             –  39.6 डिग्री 

रायगढ़       –   40.5 डिग्री 

बेमेतरा        –   40.4 डिग्री 

राजनांदगाँव  –  39 डिग्री 

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular