Tuesday, June 3, 2025
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़सफलता की कहानी,,विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा जगतपाल को मिला अपना खुद...

सफलता की कहानी,,विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा जगतपाल को मिला अपना खुद का पक्का मकान

सफलता की कहानी

जशपुरनगर 09 अक्टूबर 2024/रोटी कपड़ा और मकान जीवन की तीन सबसे मूल आवश्यकता है जिनकी पूर्ति के लिए हर व्यक्ति लगातार प्रयास करता है विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जहां आजीविका के सीमित संसाधन होते हैं  वहां लोग अपने परिवार की बुनियादी जरूरत को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं ऐसे में यदि इनके आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शासकीय  सहायता मिल जाए तो जीवन के बड़ी परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

         मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य में निवासरत दूरस्थ अंचल के लोगों तक बुनियादी सुविधाएं के  साथ  जनकल्याणकारी योजनाओं से  पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्ही योजनाओं में से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण बेसहरा और जरूरतमंद परिवारों के पक्के घर के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

            जशपुर जिले के विकासखंड मनोरा के ग्राम पंचायत करदना में इस योजना के तहत मिले आर्थिक सहयोग से कई परिवारों के जीवन में रोशनी आई है।  जिले के सुदूर क्षेत्र में रहने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के जगतपाल झोपड़ी बनाकर निवास करते थे। जिन्हें बरसात के मौसम में  प्रतिवर्ष छत से बारिस टपकता था, सांप बिच्छू की समस्या बनी रहती थी, हर साल छत की मरम्मत करने में खर्च होती थी। लाइट की भी व्यवस्था नहीं थी। 

         भारत सरकार द्वारा संचालित योजना श्री जगतपाल राम के लिए वरदान साबित हुआ। जिसके तहत पहाड़ के नीचे बस्ती छतौरी में पीएम जनमन आवास योजना के तहत  उनका पक्का आवास के साथ शौचालय बनकर तैयार है। अब वे खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ऐसे जनकल्याणकारी योजना लाने के लिए धन्यवाद दिया है।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes