Thursday, June 19, 2025
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़चुरीलकोना निवासी श्रीमती बिफनी बाई पूर्ण स्वस्थ है ,गांव में सड़क निर्माण...

चुरीलकोना निवासी श्रीमती बिफनी बाई पूर्ण स्वस्थ है ,गांव में सड़क निर्माण के लिए 12 लाख रूपये स्वीकृत 

जशपुरनगर 09 अक्टूबर 2024/एसडीएम बगीचा ने बताया कि तहसीलदार सन्ना, सीईओ जनपद पंचायत बगीचा एवं बीएमओ बगीचा से प्राप्त जानकारी अनुसार तहसील सन्ना के ग्राम छिछली अ के टोला चुरीलकोना की निवासी श्रीमती बिफनी बाई उम्र 70 वर्ष वर्तमान में पूर्ण स्वस्थ है।

          बीएमओ डॉ. सुनील लकड़ा के द्वारा दी गई जानकारी से ज्ञात हुआ कि कुछ लोगों मात्र शुटिंग के लिए श्रीमती बिफनी बाई के रिश्तेदार शिवा, इचु और बेटा देवसाय द्वारा गांव में ही कांवड में घुमाया गया है। उक्त महिला को उपस्वास्थ्य केन्द्र मरंगी ईलाज हेतु नहीं ले जाया गया है। सीएचओ कुमारी प्रियंका एवं सीएचओ कुमारी सुमन द्वारा 14 एवं 16 सितम्बर 2024 को ग्राम में जार वृद्ध महिला का ईलाज किया गया था।

           घटना तहसील सन्ना के ग्राम पंचायत छिछली अ ग्राम चुरीलकोना की बतायी गई। ग्राम चुरीलकोना की श्रीमती बिफनी बाई उम्र 70 वर्ष को अधिक उम्र के कारण बीपी एवं शुगर की समस्या है। उक्त महिला की 14 सितम्बर 2024 को सीएचओ कुमारी प्रियंका एवं सीएचओ कुमारी सुमन के द्वारा जांच की गई। बुढापे के कारण सुगर थोड़ा बढा हुआ था एवं पेट में गैस बनने की शिकायत पायी गई थी। बीपी 130/80 सामान्य पाया गया था। 16 सितम्बर 2024 में पुनः दोनो स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा फालोअप किया गया था तथा मल्टीविटामिन का सिरप पीने के लिए दिया गया था। ग्राम में कोई महामारी नहीं फैली है। दिहाड़ी कोरवा के 15 परिवार निवासरत हैं। जिनकी जनसंख्या लगभग 98 है। ग्राम चुरीलकोना उप स्वास्थ्य केन्द्र मरंगी से लगभग 04 किमी. दूर स्थित है।  

          मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बगीचा से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चुरीलकोना में सड़क निर्माण के लिए 12 लाख रूपये की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। मनरेगा का कार्य बरसात होने के कारण बंद है। 15 अक्टुबर के बाद सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ करा दिया जायेगा। जिससे ग्राम वासियों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

      जनपद सीईओ बगीचा से ने बताया कि उक्त वृद्धा 08 अक्टूबर 2024 को गॉव में नहीं थी, अपितु जंगल लकड़ी बिनने गई थी। वर्तमान में वृद्धा श्रीमती बिफनी बाई झारखंड में ग्राम टांगीनाथ तीर्थस्थल गई है, इससे स्पष्ट है, वर्तमान में पूर्णतः स्वस्थ है, इसकी पुष्टि बी.एम.ओ बगीचा के द्वारा भी की गई है।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes