Friday, February 27, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़रेलवे स्टेशन पर सख्त टिकट जांच अभियान, 372 मामलों में 2 लाख...

रेलवे स्टेशन पर सख्त टिकट जांच अभियान, 372 मामलों में 2 लाख से अधिक जुर्माना वसूला

बिलासपुर। यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा के लिए प्रेरित करने और बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के उद्देश्य से बिलासपुर स्टेशन में 25 फरवरी को औचक टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस. भारतीयन के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक एवं टीटीई स्टाफ की टीम शामिल रही।

चेकिंग अभियान के दौरान बिलासपुर स्टेशन सहित बिलासपुर-चांपा रेलखंड के बीच संचालित 17 ट्रेनों में सघन जांच की गई।इस कार्रवाई में कुल 372 प्रकरण दर्ज करते हुए 2 लाख 19 हजार 830 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही अफसरों ने यात्रियों को जागरूक किया कि एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज का उपयोग करें। रेलवे ने यात्रियों से रेल संपत्ति को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग करने की भी अपील की है।

303 यात्रियों के पास नहीं था टिकट

रेलवे अधिकारियों के अनुसार बिना टिकट यात्रा के 303 मामलों से 1 लाख 90 हजार 625 रुपये, अनियमित टिकट के 59 मामलों से 28 हजार 205 रुपये तथा बिना बुक किए गए लगेज के 10 मामलों से 1 हजार रुपये की वसूली की गई। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व वैध टिकट अवश्य लें तथा स्टेशन परिसर में प्रवेश के लिए प्लेटफार्म टिकट खरीदें।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes