Tuesday, April 28, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़संकुल केंद्र डूमरटोली में बस्ता मुक्त शनिवार कार्यक्रम के तहत विज्ञान मेला...

संकुल केंद्र डूमरटोली में बस्ता मुक्त शनिवार कार्यक्रम के तहत विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन

विज्ञान मेला एवं माडल प्रदर्शन
मनोरा। विकासखंड शिक्षा अधिकारी तरुण पटेल के मार्गदर्शन में संकुल केंद्र डूमरटोली में बस्ता मुक्त शनिवार कार्यक्रम के तहत विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर बीआरसीसी आशुतोष शर्मा के द्वारा किया गया विज्ञान प्रदर्शनी में माध्यमिक शाला डूमरटोली एवं माध्यमिक शाला सोगडा के छात्रों द्वारा विज्ञान के विभिन्न मॉडल भारी वजन उठाने की मशीन का मॉडल वाटर फिल्टर वायुदाब मापन विधि का प्रयोगात्मक प्रयोग सोलर प्लेट ऑटोमेटिक वाटर मशीन ताप मापन सौरमंडल का मॉडल सौर ऊर्जा से विद्युत निर्माण वायुदाब का प्रयोग के साथ विज्ञान किट की सामग्री का प्रस्तुतीकरण एवं प्रदर्शन विज्ञान शिक्षक सत्यदीप प्रसाद सीएसी डूमरटोली श्रीमती मीरा अग्रवाल शिक्षक एवं अजीत कुमार सिदार सीएसी सोगडा के सहयोग एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के निलाभ्र सर के मार्गदर्शन में किया गया रजनी बिंझवार शिक्षक के द्वारा एफएलएन कीट मात्रा चार्ट फ्लावर मैथ्स सेट भारत का नक्शा शब्द कार्ड के माध्यम से खेल का प्रस्तुतीकरण किया गया राजेंद्र कुमार यादव प्रवीण पाठक प्रधान पाठक बच्चों को अभिव्यक्ति के लिए लगातार प्रेरित कर रहे थे ताकि बच्चे माडल से संबंधित ग्रामीणों अभिभावकों शिक्षकों बच्चों के प्रश्नों को समझ कर जवाब दे सकें।इस अवसर पर माध्यमिक शाला डुमरटोली में शिक्षक पालक मातृ सम्मेलन का भी आयोजन किया गया था मातृशक्ति को बीआरसीसी मनोरा आशुतोष शर्मा निलाभ्र सर राजेन्द्र यादव मीरा अग्रवाल के द्वारा संबोधित किया गया कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मंत्री बाई ने किया कार्यक्रम को व्यवस्थित संचालित करने में संजीव यादव किरण राम महारथी श्रीमती मंत्री बाई भगवती राठिया प्राथमिक शाला मरगा सरिता बाई प्राथमिक शाला डूमरटोली का सहयोग रहा मेले में ग्राम फतेहपुर मरगा एवं डूमर टोली के ग्रामीणों अभिभावकों प्राथमिक शाला बेलटोली सिकटाटोली के छात्र सम्मिलित हुए शाला विकास समिति डूमरटोली अध्यक्ष मधुमति प्रजापति ने कहा ऐसे कार्यक्रमों से बच्चे विषय की गंभीरता को सहजता से समझ जाते हैं और उसे कभी भी नहीं भूलते हैं।अंत में सामूहिक रूप से आयोजित न्यौता भोज में बच्चे अभिभावक एक साथ सम्मिलित हुए और कार्यक्रम का समापन किया गया।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes