Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़सालिक साय ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं को मनोबल, भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को...

सालिक साय ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं को मनोबल, भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को जिताने कर रहे धुंआधार दौरा,


पत्थलगांव। लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को जिताने के लिए भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करते नजर आ रहे हैं

जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा सालिक साय इन दिनों पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के अनेकों पंचायत का सघन दौराकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाते नजर आ रहे हैं

इसी क्रम में दोकड़ा मंडल के शब्दमुंडा शक्ति केन्द्र एवं दोकड़ा के जूनाडीह में सालिक साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सभा में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने हेतु आमजनमानष से आव्हान किया एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में योगदान देने हेतु आग्रह किया ।

इस मौके पर सालिक साय ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर पहुंचाने का सारा श्रेय यहां के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की ही बदौलत है।


इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष दिनेश चौधरी, शक्ति केन्द्र संयोजक महादेव यादव, महामंत्री विपिन यादव, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो भूषण वैष्णव,पारथो सिंह, गजाधर सिंह, कलेश्वर सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गौतम यादव , पुस्तम यादव,सुरेंद्र साय,जयधर यादव,ललीत सिंह, खगेश्वर यादव, दिलीप कश्यप, शिवप्रसाद सिंह,तरन सिंह,आनंद सिंह,हिरसाय राम,दोहरा राम,लखन कायता, जगतपाल राम,हरिभंजन दास,बीकेश्वर राम,बंधन राम,प्रमोद राम,एवं कार्यकर्ता बंधु आमजनमानष उपस्थित हुए।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular