Friday, August 14, 2026
No menu items!
HomeBlogऑल इंडिया ओपन FIDE रेटेड चेस टूर्नामेंट में बढ़ेगा रोमांस, इंटरनेशनल मास्टर...

ऑल इंडिया ओपन FIDE रेटेड चेस टूर्नामेंट में बढ़ेगा रोमांस, इंटरनेशनल मास्टर कौस्तुव कुंडू उतरेंगे जशपुर में।कौस्तुव इटली, फ्रांस और स्पेन जैसे देशों में आयोजित शतरंज में ले चुके हैं हिस्सा ।

जशपुर नगर,

कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर जशपुर में पहली बार आयोजित होने जा रहे ऑल इंडिया ओपन FIDE रेटेड चेस टूर्नामेंट “चेकमेट @ जशपुर 2026” का आगाज 29 अगस्त से होने जा रहा है। जिले में खेल संस्कृति विकसित करने और खेलों के प्रोत्साहन के उद्देश्य से कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य के साथ विगत वर्ष भी स्टेट लेवल ओपन चेस टूर्नामेंट 2025 जशपुर में आयोजित कराया गया था।

आयोजन समिति के अध्यक्ष एसडीएम विश्वासराव मस्के से प्राप्त जानकारी के अनुसार देश के प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ियों में शामिल इंटरनेशनल मास्टर कौस्तुव कुंडू भी इस टूर्नामेंट में सम्मिलित होने वाले हैं। उनकी भागीदारी से जशपुर में होने वाली इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का रोमांच और प्रतिस्पर्धा दोनों बढ़ने की उम्मीद है।

इटली, फ्रांस, स्पेन और बांग्लादेश में भी खेल चुके हैं कौस्तुव कुंडू।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अनुभव रखने वाले इंटरनेशनल मास्टर कौस्तुव कुंडू भारत के अलावा इटली, फ्रांस, स्पेन और बांग्लादेश में आयोजित विभिन्न शतरंज प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। विदेशी धरती पर खेलने के अनुभव के साथ वे जशपुर में होने वाली इस प्रतियोगिता में अपनी चुनौती पेश करेंगे। इटली में आयोजित 22nd Spilimbergo Masters 2024 में उन्होंने मजबूत अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बीच तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

IM कौस्तुव कुंडू — 2347 FIDE रेटिंग के साथ मजबूत दावेदार

कौस्तुव कुंडू भारत के इंटरनेशनल मास्टर हैं और उनकी FIDE रेटिंग 2347 है। अंतरराष्ट्रीय अनुभव और विभिन्न रेटेड प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के कारण वे “चेकमेट @ जशपुर 2026” के प्रमुख खिलाड़ियों में आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

शानदार उपलब्धियों से बनाई पहचान

कौस्तुव कुंडू ने 2025 में नागपुर में आयोजित 18वें जी.एच. रायसोनी मेमोरियल इंटरनेशनल रेटिंग क्लासिकल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था।

इसके अलावा 6th DD-DBCA Rating Open में उन्होंने खिताबी सफलता हासिल की, जबकि फर्स्ट रॉयल राइवल्स रेटिंग ओपन 2024 में भी विजेता बने। इन उपलब्धियों के साथ उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

जिले में पहली बार होने वाली इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से खिलाड़ियों के पहुंचने की संभावना है। कौस्तुव कुंडू जैसे शीर्ष स्तर के खिलाड़ी की भागीदारी से जशपुर को शतरंज के राष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes