Wednesday, August 12, 2026
No menu items!
HomeBlogजशपुर में पहली बार होने वाले ऑल इंडिया ओपन FIDE रेटेड चेस...

जशपुर में पहली बार होने वाले ऑल इंडिया ओपन FIDE रेटेड चेस टूर्नामेंट की तैयारियां तेज,एसडीएम विश्वासराव मस्के की अध्यक्षता में हुई आयोजन समिति की पहली बैठक।

जशपुर नगर, 12 अगस्त 2026।

कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर जिले में पहली बार आयोजित होने जा रहे ऑल इंडिया ओपन FIDE रेटेड चेस टूर्नामेंट “चेकमेट @ जशपुर 2026” की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की पहली बैठक एसडीएम विश्वासराव मस्के की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए आयोजन समिति के सदस्यों के बीच कार्यों का विभाजन किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन 29 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक जशपुर नगर के कम्युनिटी हॉल, पुरानी टोली में किया जाएगा। ऑल इंडिया चेस फेडरेशन एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वावधान में जिला प्रशासन और खेल विभाग जशपुर के द्वारा जिला शतरंज संघ के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के शतरंज खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है।

बैठक में खिलाड़ियों के पंजीयन, आयोजन स्थल, तकनीकी टीम, आवास, भोजन, यातायात, सुरक्षा , पुरस्कार और प्रचार-प्रसार सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं।

बैठक में आयोजन समिति के सचिव एवं जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. अशोक लकड़ा आयोजन समिति के सदस्य विनोद गुप्ता,संजीव शर्मा, अधिवक्ता सत्य प्रकाश तिवारी, प्रदीप चौरसिया, अवनीश पांडेय , विनीत सहाय, संदीप सौरभ और सुनील निराला व दीपक मिश्रा उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में कुल 2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। प्रतियोगिता FIDE स्विस सिस्टम के अनुसार 8 राउंड में आयोजित होगी। मुख्य श्रेणी में विजेता को ₹50,000, उपविजेता को ₹30,000 और तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ी को ₹20,000 की पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन के द्वारा 50 पुरुष और 50 महिला खिलाड़ियों के लिए डॉरमेट्री आधारित निशुल्क आवास की व्यवस्था भी की जाएगी। यह टूर्नामेंट ओपन है, इसलिए इसमें सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes