Monday, September 16, 2024
No menu items!
HomeBlogराष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव ने महाविद्यालय प्रांगण व परिसर में...

राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव ने महाविद्यालय प्रांगण व परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान।

पत्थलगांव
राष्ट्रीय सेवा योजना ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव ने महाविद्यालय प्रांगण व परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान।


नियमित गतिविधि राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रमुख गतिविधि है,इस गतिविधि में कभी विराम नहीं लगता। आज कार्यक्रम अधिकारी प्रो टी आर पाटले के निर्देशन में स्वयं सेवकों द्वारा महाविद्यालय के प्रांगण व परिसर में वृहत रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया।

स्वच्छता एक राष्ट्रीय मिशन है ।इस मिशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के 130 से अधिक स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया।

बढ़े हुए खरपतवार,गाजर घांस व पौधों के अनावश्यक टहनियों की छंटाई की गई।यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से आरम्भ होकर दोपहर 1 बजे तक सतत रूप से चला।दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक नव प्रवेशित स्वयं सेवकों का उन्मुखीकरण अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के अवधारणा ,प्रमुख गतिविधि,डायरी संधारण,गीत अभ्यास ताली संयोजन इत्यादि बिंदुओं पर जानकारी प्रदान की गई।

इस महाअभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना के भूतपूर्व स्वयं सेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।वे राष्ट्रीय सेवा योजना में रहकर जो अनुभव प्राप्त किया उसे नए स्वयं स्वकों के मध्य साझा कर ईमानदारी व निष्ठभाव से समर्पित होकर कार्य करते रहने का आग्रह किया।वैसे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों का यह इतिहास रहा है कि वे महाविद्यालय के प्रायः सभी गतिविधियों के संचालन में अहम भूमिका निभाते रहें हैं।नए स्वयं सेवकों में राष्ट्रीय सेवा योजना के गतिविधियों को लेकर गजब का उत्साह देखा गया।भूतपूर्व स्वयं सेवकों में भैया कैलाश राम यादव ,भैया घनश्याम यादव,ईश्वर प्रसाद राठिया, अन सिंह राठिया,रामप्रसाद राठिया,दीपक बंजारे, अनिल सिदार, अनित नाग, दुर्योधन यादव, कुंती यादव,समिला बाज, भगवती यादव, अजय कुमार लकड़ा,दीपक कुमार, राज खूंटे,कौशल्या नाग, काजल पैंकरा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular