Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़बागबहार भाजपा मंडल की बैठक में शामिल हुई विधायक गोमती साय।

बागबहार भाजपा मंडल की बैठक में शामिल हुई विधायक गोमती साय।

फरसाबहार। लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर बृहद चर्चा करने हेतु शुक्रवार को बागबहार भाजपा मंडल की बैठक आहूत की गई। जिसमें पत्थलगांव विधायक गोमती साय शामिल हुई। इस बैठक में बागबहार भाजपा मंडल के आनन्द शर्मा, रवि परहा, मीना चौहान सहित कार्यकर्ता बंधु एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विधायक गोमती साय ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। इन्हें पूरे तन मन से पूरी तैयारी करनी है कि हमारा एक भी सम्मानित मतदाता अपना मतदान करने से वंचित न हो। क्योंकि बड़ी जीत पाने के लिए यह आवश्यक होगा। बूथ के हर मतदाता तक मोदी जी संदेश पहुंचना है। अबकी बार, 400 पार, हर घर में दस्तक देनी है। एक एक मत से जीत की गजमाल बनानी है।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular