रायपुर/जशपुर
श्री दावरा विश्वविद्यालय, रायपुर में दिनांक 25 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित 11वीं सीनियर नेशनल मिनी गोल्फ चैंपियनशिप (2025-26) में जशपुर जिले के कांसाबेल के प्रतिभाशाली खिलाड़ी ब्रिज देव सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिनी गोल्फ के स्पीड इवेंट में रजत (सिल्वर) पदक हासिल किया।
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच ब्रिज देव सिंह ने उत्कृष्ट खेल कौशल, गति एवं संतुलन का परिचय देते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
ब्रिज देव सिंह की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, शुभचिंतकों, मित्रों एवं परिजनों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

