रायगढ़.
रायगढ़ नगर निगम का चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों में रह कर इस राजनीतिक दल को सुदृढ़ करने वाले वरिष्ठ नेता निशिकांत अग्निहोत्री ने अब भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी तथा महापौर उम्मीदवार जीवर्धन चौहान ने निशिकांत अग्निहोत्री को रायगढ़ में आयोजित एक औपचारिक समारोह में माला पहनाकर उनका स्वागत किया ,
इस अवसर में भाजपा नेता गुरुपाल भल्ला, सुभाष पांडेय, सतपाल बग्गा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
निशिकांत अग्निहोत्री ने स्वीकार किया कि कांग्रेस पार्टी जनता का भरोसा जीतने में नाकाम रही जिससे वे काफी निराश हैं। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीरो सीट से क्षुब्ध होकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
श्री अग्निहोत्री ने कहा, “हमने जनता का भरोसा जीतने की पूरी कोशिश की लेकिन हम सफल नहीं हो पा रहे हैं। यह हमारे लिए बहुत निराशाजनक है।”
उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में लोग कांग्रेस को वोट देना चाहते हैं लेकिन अब लोगों को भरोसा नहीं है कि पार्टी जीत पाएगी और शहर सरकार बना सकेगी।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी पर पूरे देश वासियों को भरोसा है। छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास के कार्यों को गति दी गई है। छत्तीसगढ़ में अब डबल इंजन के बाद नगरीय निकाय चुनाव में तीसरा इंजन पर भी लोगों का भरोसा सुदृढ़ हुआ है।