पत्थलगांव
नगरीय निकायों के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन 9 फरवरी के दिन सभी प्रत्यासियो ने पूरी ताकत झोंक दी
एक तरफ भाजपा की ओर से विधायक श्रीमती गोमती साय की उपस्थिति में हज़ारों लोगों ने पत्थलगांव के मुख्य मार्गो पर रोड शो कर जनता से भाजपा की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार श्रीमती संगीता सिंह को जिताने की अपील की वही मंडी ग्राउंड में विशाल जन सभा को अनिल अग्रवाल,सुनील अग्रवाल, बी एल भगत, हरजीत सिंह भाटिया,अवधेश गुप्ता,मधु अग्रवाल, साधु अग्रवाल सहित अनेक दिग्गज नेताओं ने संबोधित करते हुए भाजपा के सभी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की,कार्यक्रम का संचालन अंकित बंसल ने किया ,प्रभारी मनीष अग्रवाल सहित महिला मोर्चा एवम युवा मोर्चा की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही,श्री मति गोमती साय विधायक पत्थलगांव ने नगर वासियों से भाजपा के सभी प्रत्याशी जितने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र,राज्य और पत्थलगांव की सरकार मिलकर क्षेत्र का विकास होगा
इसी क्रम में पूर्व विधायक श्री रामपुकार सिंह ने भी आज अनेक वार्डो में प्रचार कर कांग्रेस के सभी प्रत्याशी जीता ने की अपील की
कांग्रेस ओर भाजपा से इतर निर्दलीय चुनाव लड़ रही तेज तर्रार आदिवासी नेता श्री मति मेरी तिर्की ने भी नगर में रोड शो किया सैकड़ो की संख्या में उनके रोड शो में लोग शामिल हुए,ओर गम्भीरता से श्रीमती मेरी तिर्की की बाते सुनी
बहरहाल पत्थलगांव में 6 वार्डो में मसीही समाज के मतदाता बहुतायत में होने से कांग्रेस और भाजपा के समीकरण बिगड़ने के अंदेशा होने लगा है,मुख्य मुकाबले में मेरी तिर्की की उपस्थिति से किसी भी संभावना से इनकार नही किया जा सकता
वार्डो पर नज़र मारे तो नगर पत्थलगांव मेंकुल 15 वार्ड है जिसमे 5 वार्ड ST हेतु 2 वार्ड sc हेतु 8 अनारक्षित वार्ड है, ST हेतु आरक्षित वार्डो में श्रीमती तिर्की की स्थिति अन्य उमीदवारों के मुकाबले बेहतर नज़र आ रही है वही SC के 2 वार्डो में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा संघर्ष है,इसी तरह अनारक्षित वार्डो में वार्ड क्र 4 एवम 5 में मुख्य मुकाबला भाजपा एवम निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दिख रहा है,
वार्ड क्र6,7,8 में भी कांग्रेस उमीदवारों को भाजपा प्रत्याशी कड़ी टक्कर दे रहे है,वार्ड नं 9 में कांग्रेस की स्थिति मजबूत नजर आ रही है वही वार्ड क्र 10 में भाजपा मजबूत दिख रही है,वार्ड कर 11 में कांग्रेस भाजपा के बीच कड़ी टक्कर है,वार्ड क्र 12 भाजपा जीत की ओर अग्रसर है वार्ड क्र 13 में निर्दलीय प्रत्यासी दोनों दलों से बहुत आगे नज़र आते है,वार्ड क्र 14 एवम 15 में दोनों दलों में कड़ा संघर्ष दिख रहा है