


“यह राष्ट्रवाद और विकास की जीत”
जशपुर। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय पर जशपुर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ विजय उत्सव मनाया। जिला मुख्यालय सहित समस्त मंडलों में कार्यकर्ताओं ने झलमुरी एवं मिठाई वितरण कर खुशी साझा की तथा आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। जशपुर बस स्टैंड परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जशपुर विधायक रायमुनि भगत ने कहा कि “देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, सुशासन और विकासपरक नीतियों पर लगातार विश्वास जता रही है। यह जीत जनविश्वास की जीत है।”
पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि “जनता ने तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारते हुए राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है।”
पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि “भाजपा की यह विजय संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनकल्याणकारी नीतियों की स्वीकृति का प्रमाण है।”
पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने कहा कि “यह परिणाम सिद्ध करता है कि देश की जनता भाजपा को स्थायी विकास और मजबूत नेतृत्व का पर्याय मानती है।”
जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि “देश के कोने-कोने में भाजपा के प्रति जनता का विश्वास निरंतर बढ़ रहा है, यह सेवा और सुशासन की राजनीति की विजय है।”
भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि “यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, संगठन की सुदृढ़ता और नेतृत्व की स्वीकार्यता का परिणाम है।”
पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बलरामपुर जिला संगठन प्रभारी ओमप्रकाश सिन्हा ने कहा कि “जनता ने पुनः स्पष्ट कर दिया है कि देश अब विकास और राष्ट्रहित की राजनीति को ही स्वीकार कर रहा है।”
पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नंदे ने कहा कि “भाजपा की विचारधारा और संगठनात्मक कार्यशैली ने देशभर में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार किया है।”
जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने कहा कि “भाजपा की बूथ स्तर तक मजबूत संगठनात्मक संरचना ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और यही विजय का आधार बनी है।”
उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि जशपुर बस स्टैंड में आयोजित मुख्य आतिशबाजी कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, नपा अध्यक्ष अरविंद भगत, नपा उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, संतोष सिंह, रूपेश सोनी, राजकपूर भगत, विजय आदित्य सिंह जूदेव, मुकेश सोनी, राजा सोनी, सज्जू खान, विनोद निकुंज, राहुल गुप्ता, सतीश गोस्वामी, रागिनी भगत, शिवप्रकाश तिवारी, अनिता पैंकरा, सावित्री निकुंज, राजू गुप्ता, आकाश गुप्ता, दीपू मिश्रा, अभिषेक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

