Wednesday, August 5, 2026
No menu items!
HomeBloghttps://youtu.be/HvfJFjMN2Kg?si=CF-7K5YfLMGu-cdz समरसता का संदेश लेकर जशपुर पहुंचा संत शिरोमणि गुरु रविदास...

https://youtu.be/HvfJFjMN2Kg?si=CF-7K5YfLMGu-cdz समरसता का संदेश लेकर जशपुर पहुंचा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का पावन कलश, विधायक रायमुनी भगत, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नन्दे ने किया भव्य स्वागत व पूजन, श्री बालाजी मंदिर में हुआ कलश स्थापित

जशपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में संचालित ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वाराणसी की पावन माटी से युक्त पवित्र कलश के जशपुर आगमन पर श्रद्धा, आस्था और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पवित्र कलश का भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात जशपुर विधायक रायमुनी भगत, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नन्दे एवं भाजपा शहर मंडल के पदाधिकारियों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर पवित्र कलश को श्री बालाजी मंदिर में स्थापित किया।

इस अवसर पर विधायक रायमुनी भगत ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने समाज को ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का समरसता संकल्प अभियान संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा और समाज में सद्भाव एवं सामाजिक एकता को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि संत रविदास ने अपने जीवन और विचारों से सामाजिक समरसता की ऐसी अलख जगाई, जो आज भी समाज को नई दिशा प्रदान कर रही है। भारतीय जनता पार्टी उनके संदेश को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का जनआंदोलन है।

पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नन्दे ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि समाज की वास्तविक शक्ति समानता, सेवा और सद्भाव में निहित है। उनके विचार आज की युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। पवित्र कलश यात्रा समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ते हुए समरस समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में समरसता, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। श्री बालाजी मंदिर में स्थापित पवित्र कलश के दर्शन एवं पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी फैजान सरवर खान ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवधन नायक, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रजनी प्रधान, दीपक चौहान, शरद चौरसिया, मुकेश सोनी, सुधीर भगत, शशी बाई, रागिनी भगत, नागेंद्र भगत, सावित्री निकुंज, अभिषेक गुप्ता, शिवप्रकाश तिवारी, दीपू मिश्रा, आशुतोष राय, रविंद्र पाठक, अनिता पैंकरा सहित भाजपा के जिला एवं शहर मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

….

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes