
दिनांक 04 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को बाबा भगवान राम ट्रस्ट, P-64, सेक्टर 11 नोएडा, उत्तरप्रदेश द्वारा निःशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 137 मरीजों (12 बच्चों) को फ़क़ीरी दवाई एवं परामर्श उपलब्ध कराया गया ।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्यपाद गुरुपद संभव राम जी ने ३ अक्टूबर के सायं काल में शिविर स्थल कम्युनिटी सेंटर नोएडा पधारकर सर्वप्रथम परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु के चित्र पर पूजन कर दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। तत्पश्चात वैद्य रणजीत सिंह जी के द्वारा आरती की गई।इसके पश्चात नोएडा शाखा के श्री सर्वेश सिंह द्वारा पूज्यपाद एवं अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया गया । श्री सुरेश गुप्ता जी वरिष्ठ सदस्य नोएडा शाखा द्वारा पूज्यपाद को एवं श्री दलीप सिंह जी द्वारा आमंत्रित अतिथियों को गुलाब फूल देकर स्वागत किया गया । तत्पश्चात श्री सर्वेश सिंह द्वारा पूज्यपाद गुरुपद संभव राम जी निर्देशन में संस्था द्वारा समस्त भारतवर्ष में चलाए जा रहे अनेकानेक जन कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में बताया । दो मिर्गी रोग से ग्रसित रोगी ने अपने अनुभव बताया कि पहले इस रोग से वो लोग काफ़ी परेशान थे पर जब से दवा लेना शुरू किए तब से उन्हें उल्लेखनीय सुधार हुआ है ।
तत्पश्चात प्रातः ४.३० बजे वैद्य रणजीत सिंह जी द्वारा मरीजों को विधान के अनुसार एक पान के पत्ते पर फ़क़ीरी औषधि एवं उसके बाद आयुर्वेदिक दवा प्रदान की गई ।
उल्लेखनीय है कि उत्तरप्रदेश एवं दिल्ली के अनेक क्षेत्रों जैसे भजनपुरा, नांगलोई, रविनगर, रमेशपार्क, पड़पड़गंज, पंजाबीबाग से आये मिर्गी रोगी बंधुओं के अलावे देश के विभिन्न प्रांतों यथा बिहार, झारखण्ड, मध्यप्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों के रोगी बंधु आये एवं औषधी व उचित परामर्श पाकर लाभान्वित हुये और साथ ही नशा से दूर रहने, परहेज करने और उचित खान-पान रखने संबंधी निर्देश भी वैद्य जी ने मरीजों को दिया।
उक्त कैम्प में दिल्ली के डॉ अशोक अग्रवाल जी ने भी इलेक्ट्रो होम्योपैथी, एक्यूप्रेशर, जीभ देखकर एवं रंग चिकित्सा द्वारा मरीज बंधुओं को उचित परामर्श दिया ।🙏🙏🙏

