जशपुर
जिला प्रसाशन की पहल से शिक्षा विभाग संवर्ग टी एवं ई अंतगर्त लम्बे समय से भृत्य के पद पर सेवारत कर्मचारियों को सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदोन्नत किया गया है.। पदोन्नत कर्मचारियों को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने आदेश वितरित किया गया। पदौन्नति आदेश मिलने पर सभी के चेहरे पर खुशी साफ़ झलक रही थी ।
जिला शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र सिन्हा द्वारा बाताया गया कि कलेक्टर जशपुर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर के निर्देशानुसार निर्धारित समय-सीमा में पदोन्नति की कार्यवाही पूर्ण किया गया है। भृत्य संवर्ग के कर्मचारी काफी लम्बे समय से पदोन्नति से वंचित थे। संवर्ग टी अन्तर्गत 29 एवं संवर्ग ई अन्तर्गत कुल 4 पदों पर पदोन्नति की गई है।
पदोन्नति आदेश मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय के द्वारा प्रदाय किया गया । पदोन्नत कर्मचारी में खुशी का महौल व्याप्त है। जिससे आपस में एक-दुसरे को मिठाई खिलाकर प्रशांसा व्यक्त की गई और जिला कलेक्टर एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी का आभार व्यक्त किया ।

