विकास खण्ड दुलदुला में आज दिनाँक 27.04.2026 को बी आर सी कार्यालय के सभाकक्ष में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री हेमन्त कुमार नायक द्वारा विभागीय समीक्षा बैठक लिया गया। बैठक में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षा विभाग अंतर्गत शासन के सभी महत्वपूर्ण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश सभी प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयक को दिये। मुख्य रूप से igot कर्मयोगी पोर्टल में सभी कर्मचारियों, शिक्षकों के निर्देशानुसार 03 कोर्स की पूर्णता, प्रत्येक कर्मचारी/अधिकारी की स्वगणना , रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर का निर्माण, जाति प्रमाणपत्र, पाठ्यपुस्तक, गणवेश की जानकारी सहित अन्य सभी आवश्यक महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी सभी प्राचार्यों व संकुल शैक्षिक समन्वयकों से ली गयी व पेंडिंग कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए । इसके अतिरिक्त सभी प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों को अपने अपने संकुल एवं संस्थाओं के विभिन्न निधियों,शाखाओं व स्टॉक पंजियों का भौतिक सत्यापन समिति का गठन कर चालू शैक्षणिक सत्र का अविलंब पूर्ण कराने के निर्देश दिए। RTE अंतर्गत निजी विद्यालयों के प्राचार्यों व नोडल अधिकारी को नियमों के अनुरूप प्रवेश व फीस सम्बंधी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ नरेश चौहान एवं विकास खण्ड स्रौत समन्वयक श्री दीपेंद्र कुमार सिन्हा उपस्थित थे।

