Sunday, May 3, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़पत्नी से नाराज़ होकर युवक 400 फीट ऊँचे बिजली टावर पर चढ़...

पत्नी से नाराज़ होकर युवक 400 फीट ऊँचे बिजली टावर पर चढ़ गया, घंटों तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत जिल्दा गांव में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक 400 फीट ऊंचे 33 हजार केवी के हाईटेंशन लाइन टावर की चोटी पर जा बैठा। इस दौरान युवक को देख ग्रामीणों के होश उड़ गए और इलाके में सनसनी फैल गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो की तेजी से वायरल हो रहा है।

कोडगार चौकी पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय युवक केवल सिंह आयाम अपनी पत्नी से नाराज था। उसकी पत्नी पिछले 3-4 दिनों से गांव में ही अपने चाचा के घर आयोजित विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गई थी और वापस नहीं लौटी थी। इसी बात से आक्रोशित होकर युवक ने यह खतरनाक कदम उठा लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक करीब 400 फीट ऊंचे 33 केवी टावर के टॉप पर जा बैठा और करीब 2 से 3 घंटे तक वहीं डटा रहा। इस दौरान नीचे खड़े परिजन और ग्रामीण लगातार उसे समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह नहीं माना।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बिजली विभाग से संपर्क कर क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद करवाई गई, ताकि किसी भी बड़े हादसे से बचा जा सके। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत और लंबी समझाइश के बाद आखिरकार युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा रही और सभी की निगाहें रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी रहीं। पुलिस ने बताया कि युवक पूरी तरह सुरक्षित है और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes