Monday, May 4, 2026
No menu items!
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में पानी संकट पर हाहाकार: कांग्रेस का प्रदर्शन, सुबोध बोले—नगर निगम...

रायपुर में पानी संकट पर हाहाकार: कांग्रेस का प्रदर्शन, सुबोध बोले—नगर निगम समस्या को कर रहा नजरअंदाज

रायपुर। राधानी रायपुर में पानी की गंभीर समस्या को लेकर कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने नगर निगम जोन-8 कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। ये आंदोलन गुढ़ियारी, अशोक नगर और बजरंग चौक के क्षेत्रों में लंबे समय से चल रही जल संकट की समस्या को लेकर किया गया।

रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 19, दुर्गा चौक, बजरंग चौक, बड़ा अशोक नगर और आसपास की बस्तियों में पिछले कई दिनों से पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। हालात इतने खराब हैं कि लोगों को पीने का पानी तक एक किलोमीटर दूर से लाना पड़ रहा है। अधिकांश बोरिंग खराब हो चुके हैं। पानी टैंकर की व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।टैक्स वसूल रहा पर पानी नहीं दे पा रहा निगम

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल ने कहा कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा के अभाव में लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज कर रहा है और केवल कागजी कार्रवाई या फोटो के जरिए स्थिति को सामान्य दिखाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता से पानी के लिए टैक्स तो वसूला जा रहा है, लेकिन बदले में उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा।

रोजगार पर पड़ रहा पानी की कमी का सीधा असर

नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि पानी की कमी का सीधा असर लोगों के रोजगार पर पड़ रहा है। लोगों को दिनभर पानी का इंतजार करना पड़ता है, जिससे वे काम पर नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टैंकर से पानी की सप्लाई भी न के बराबर है और जो पानी दिया जा रहा है, उसकी मात्रा भी पर्याप्त नहीं होती।

समस्या का समाधान नहीं हो जाता तब तक जारी रहेगा आंदोलन

स्थानीय लोगों ने भी अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि वे पिछले एक महीने से लगातार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। टैंकर समय पर नहीं आते और अगर आते भी हैं तो सभी तक पानी नहीं पहुंच पाता। ऐसे में रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं और कामकाजी लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes