कोरबा
/ 21 जून 2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रतिष्ठित वरिष्ठ महिला पत्रकार डॉ निर्मला शर्मा को रानी लक्ष्मी बाई सम्मान से सम्मानित किया जाएगाl
यह सम्मान प्रदेश की ऐसी महिलाओं को दिया जाएगा जो किसी क्षेत्र में , समाज में, साहित्य फिल्म ,संस्कृति, आदि क्षेत्र में विशेष उल्लेखनीय कार्य किए हों l
ज्ञात हो कि डॉक्टर निर्मला शर्मा लंबे समय से कोरबा में पहले प्राचार्या समाज सेविका, लायंस क्लब साहित्यकार, पत्रकार और आध्यात्मिक हीलर के रूप में अपनी सेवा दे रही हैंl
वह रेलवे में डिवीजन और जोन में रेलवे सलाहकार सदस्य भी रह चुकी हैं और खाद्य मंत्रालय दिल्ली द्वारा नामांकित होकर छत्तीसगढ़ प्रदेश की खाद्य सरकार सदस्य के रूप में भी सेवा दे चुकी हैं l
वर्तमान में भारत की प्रतिष्ठित पत्रकार यूनियन आई एफ डब्ल्यू जे की नेशनल काउंसलर., सृजन सुमन एवं सजग निगाहें समाचार पत्र की संपादक एवं अंतर्राष्ट्रीय रेलवे उपभोक्ता कल्याण समिति (रेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त )की प्रदेश अध्यक्ष के पद सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैंl
पीपी न्यूज के संपादक रविन्द्र सिंह भाटिया ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है

