Saturday, October 3, 2026
No menu items!
HomeBlogनवनियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह के साथ झारखंड प्रदेश महामंत्री...

नवनियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह के साथ झारखंड प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय का जशपुर आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत, गिरांग मोड़ से बालाछापर तक दिखा संगठन का उत्साह

जशपुर

। नवनियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर जिला भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके साथ झारखंड प्रदेश भाजपा के महामंत्री संगठन पवन साय भी जशपुर पहुंचे। गिरांग मोड़ पर जिला भाजपा के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों संगठन नेताओं का आत्मीय अभिनंदन किया। इसके बाद गिरांग मोड़ से बालाछापर स्थित सरना रिसोर्ट तक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया।

पदाधिकारियों से परिचय, संगठनात्मक गतिविधियों पर संवाद

सरना रिसोर्ट में कर्मवीर सिंह ने जिला भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान पवन साय भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों संगठन नेताओं ने जिले के पदाधिकारियों से संवाद किया तथा कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ाव कायम किया।

इसी दौरान वडनगर, गुजरात से बनारस के लिए निकली युवा मोर्चा की सेवा ज्योति रथ यात्रा के यात्रियों से कर्मवीर सिंह एवं पवन साय ने परिचय प्राप्त किया। दोनों ने सेवा ज्योति रथ यात्रियों को संबोधित करते हुए यात्रा के उद्देश्य एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े विषयों पर संवाद किया।

प्रदेश से मंडल तक दिखी संगठन की व्यापक उपस्थिति

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश भाजपा महामंत्री अखिलेश सोनी एवं रामु रोहरा, पूर्व राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव, गुजरात प्रदेश की सह प्रभारी एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय तथा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित टिकरिहा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नंदे, बलरामपुर जिला प्रभारी ओम प्रकाश सिन्हा, अंबिकापुर जिला सह प्रभारी सुनील गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, उपेंद्र यादव, नपा उपाध्यक्ष युवराज यशप्रताप सिंह जूदेव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव सहित जिला भाजपा के पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन और उनके साथ पवन साय की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष संगठनात्मक महत्व दिया। प्रदेश संगठन से लेकर जिला एवं मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने भाजपा के संगठनात्मक जुड़ाव को रेखांकित किया।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes