
मनोरा । जशपुर जिले में विकासखंड मनोरा के बहेरना ,सोगडा, सरडीह खरसोता और मनोरा संकुल में जोन स्तरीय प्राथमिक शाला के गणित शिक्षकों की बैठक में गणित की संक्रियाओ को सरलतम ढंग से खेल खेल में गणितीय अवधारणाओं को स्पष्ट करने की बातें बताई गई। यह गणित प्रशिक्षण विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री तरुण कुमार पटेल के मार्गदर्शन में विकासखंड मनोरा को जोनों में बांट कर आयोजित की गई थी जिसमें विकासखंड मनोरा के प्राथमिक शालाओं में गणित पढ़ने वाले सभी शिक्षकों की सहभागिता रही।
बैठक में प्राथमिक शाला के बच्चों को सरल ढंग से गणितीय संक्रियाओं को सिखाने के तरीकों पर डेमो किया गया। बच्चों में कंकड़ पत्थर तीली बंडल व अन्य ठोस सामग्री जो हमारे आसपास परिवेश में उपलब्ध हो की सहायता से गणितीय अवधारणा स्पष्टता बनाते हुए कार्य करने को लेकर चर्चा की गई। इसके उपरांत संख्या प्रतीकों का इस्तेमाल करने से सभी बच्चों में अवधारणात्मक समझ स्पष्ट होगी। यह प्रशिक्षण अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एवं गणित के मास्टर ट्रेनर्स के सहयोग से संपन्न हुआ। बहेरना जोन स्तरीय प्रशिक्षण में
विकासखंड स्रोत समन्वयक आशुतोष शर्मा उपस्थित हो कर शिक्षकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि संकुल बैठक में होने वाली अकादमिक चर्चा एवं गतिविधियों का उपयोग हमारी शालाओं में नियमित हो तभी हमारे बच्चे इससे लाभान्वित होंगे। अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के मुकेश ने कहा कि प्राथमिक शाला के बच्चों को संख्या और संक्रिया सिखाने के लिए हमें बच्चों के दैनिक जीवन से जोड़ना आवश्यक है। साथ ही ईएलपीएस (ELPS)पद्धति के जरिए ठोस वस्तुओं से शुरुआत करें पाठ्य पुस्तक में इस तरह की ढेर सारी गतिविधियों दी गई हैं जिन्हें कराने से बच्चे आसानी से संबंधित अवधारणाओं को सीखेंगे। प्रशिक्षण बैठक में शिक्षकों को समूहों में बांटकर कक्षा 1 से 4 तक के पेडागोजी नोट पर डेमो कराया गया। समूहों ने अपना अपना प्रस्तुतिकरण दिया। इसके माध्यम से सभी प्रतिभागियों ने एक दूसरे से गणितीय संक्रियाओं को समझा। बहेरना एवं अंधरझर संकुल के कार्यक्रम को सफल बनाने में उपेंद्र कुमार पंकज एवं जेपी यादव संकुल समन्वयक का सहयोग रहा सोगडा जोन में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के नीलाभ्र सर एवं सुरेश तिर्की जी का सहयोग रहा। इसी तरह सभी जोन में मास्टर ट्रेनर्स और संकुल शैक्षिक समन्वयक के सहयोग से सफल बैठक सह प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।

