Friday, September 25, 2026
No menu items!
HomeBlogवंदे मातरम् के सामूहिक गायन से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर कोतबा, ठीक...

वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर कोतबा, ठीक 11 बजे विद्यालय परिसर में राष्ट्रगीत का हुआ सामूहिक गायन, बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं नागरिक रहे उपस्थित


कोतबा।

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय कोतबा में शुक्रवार को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। विद्या भारती द्वारा आयोजित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय कोतबा में प्राचार्य श्याम सुंदर द्विवेदी एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के अगुवाई में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
निर्धारित समय के अनुसार ठीक सुबह 11 बजे विद्यालय परिसर में सामूहिक गायन प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावक-पालक गण सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय संस्थान के अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री विजय कुमार शर्मा, सदस्य भाजपा जिला कार्य समिति जशपुर एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि रहे। इसके अलावा कोतबा हॉस्पिटल के MBBS चिकित्सक डॉ. बंदे, कोतबा पुलिस चौकी प्रभारी बृजेश यादव तथा नेत्र सहायक चिकित्सक श्री चौधरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
राष्ट्रगीत हमारी राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक : विजय कुमार शर्मा
मुख्य वक्ता विजय कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय चेतना की अभिव्यक्ति है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के मन में देश के प्रति प्रेम, अनुशासन, कर्तव्यबोध और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। उन्होंने सभी से देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका : सुरेश कुमार अग्रवाल
संस्थान के अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा देने का स्थान नहीं, बल्कि संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का केंद्र भी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने अध्ययन के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को भी समझना चाहिए।
*स्वास्थ्य और अनुशासन का दिया संदेश
कोतबा हॉस्पिटल के MBBS चिकित्सक डॉ. बंदे ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता, नियमित दिनचर्या और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और सकारात्मक विचारों का विकास होता है।
*कोतबा पुलिस चौकी प्रभारी बृजेश यादव ने विद्यार्थियों को अनुशासन, कानून के प्रति सम्मान और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।*
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी आज के साथ-साथ देश के भविष्य के नागरिक भी हैं, इसलिए उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
नेत्र सहायक चिकित्सक श्री चौधरी ने विद्यार्थियों को नेत्र स्वास्थ्य एवं मोबाइल और डिजिटल स्क्रीन के संतुलित उपयोग के संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए आंखों की नियमित देखभाल करने की सलाह दी।
सामूहिक गायन में दिखा उत्साह
निर्धारित समय ठीक 11 बजे ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ राष्ट्रगीत का गायन किया। कार्यक्रम में शालेय परिवार के अभिभावक-पालक गण, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
मंच का सफल संचालन स्कूल के आचार्य रजत जी के द्वारा सफल संचालन किया गया

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes