Tuesday, September 22, 2026
No menu items!
HomeBlogमुकुटधर चित्रकला प्रकोष्ठ का पुनर्गठन संपन्न

मुकुटधर चित्रकला प्रकोष्ठ का पुनर्गठन संपन्न

कोरबा,

पं. मुकुटधर पाण्डेय साहित्य भवन कोरबा में मुकुटधर चित्रकला प्रकोष्ठ के पुनर्गठन का कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से चित्रकला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का चयन किया गया। नवगठित पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन वर्ष के लिए निर्धारित किया गया है। सर्वसम्मति से निम्नांकित पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया-

  • संयोजक — श्रीमती अंकिता सोनी
  • सह-संयोजक — श्री गौरी शंकर साहू
  • सह-संयोजक — श्रीमती मंजुला श्रीवास्तव
  • कोषाध्यक्ष — डॉ. कुमकुम गिलहरे

नवगठित पदाधिकारियों द्वारा आगामी दिनों में कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया जाएगा। पं. मुकुटधर पाण्डेय साहित्य भवन के संरक्षक द्वय क्रमशः यूनुस दनियालपुरी, कमलेश यादव ने प्रकोष्ठ गठन के उद्देश्यों को बताया । मुकुटधर चित्रकला प्रकोष्ठ के पुनर्गठन का उद्देश्य कोरबा क्षेत्र में कला एवं कलाकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करना, स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करना तथा चित्रकला एवं अन्य ललित कलाओं के विकास के लिए निरंतर रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन करना है।
तीन वर्ष के निर्धारित कार्यकाल के दौरान प्रकोष्ठ द्वारा कला एवं कलाकारों के हित में विभिन्न रचनात्मक, प्रशिक्षणात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष रूप से कार्य किया जाएगा। प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक मनीषा अग्रवाल एवं पंकज सोनी ने भी नवगठित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी तथा आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में चित्रकला प्रकोष्ठ, कला एवं कलाकारों के हित में उल्लेखनीय कार्य करेगा। प्रकोष्ठ गठन के दौरान अनिंदर कौर, दामिनी शर्मा, सुबीर शर्मा, कैलाश कुमार, जयापरी शर्मा, शिव साहू, अनुसूइया श्रीवास, धरम साहू, रश्मि श्रीवास, सहित अनेक चिनाकार एवं साहित्यकार उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम का प्रभावी एवं उद्देश्यपरक संचालन मुकुटधर साहित्य समित के सचिव डॉ. कृष्ण कुमार चन्द्रा ने एवं अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल ने चित्रकला प्रकोष्ठ पुनर्गठन के लिए सबका आभार प्रकट किया ।

Ravindra Singh Bhatia
Ravindra Singh Bhatiahttps://ppnews.in
Chief Editor PPNEWS.IN. More Details 9755884666
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes